फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus vaccine: कब तक आएगी कोरोना की वैक्सीन और कितनी होगी कारगर? जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Thu, 06 Aug 2020 10:59 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 06 Aug 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi experts suggestions about covid vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 87 लाख पहुंच गई है जबकि इससे मरने वालों का आंकड़ा सात लाख के पार हो गया है। इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में अमेरिका, ब्राजील, भारत, रूस और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। जहां भारत में महज 24 घंटे में 50-50 हजार से ऊपर केस आ रहे हैं, वहीं ब्राजील में भी पिछले 24 घंटों में कोरोना के 57,152 नए मामले सामने आए हैं और 1,437 लोगों की मौत हुई है। हालांकि भारत में मौत का आंकड़ा बेहद ही कम है, क्योंकि यहां लोग जल्दी रिकवर हो जा रहे हैं। पिछले दो हफ्तों में कोरोना वायरस से मौत के आंकड़ों पर आधारित एक ताजा रिपोर्ट जारी की गई है, जो चौंकाने वाली है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इस महामारी से हर दिन करीब 5900 लोग मर रहे हैं यानी हर घंटे 247 लोग यानी हर 15 सेकेंड पर इससे एक व्यक्ति की मौत हो रही है। ऐसे में दुनिया को इससे निपटने के लिए वैक्सीन की सख्त जरूरत है। आइए जानते हैं कब तक कोरोना की वैक्सीन आ पाएगी और सबसे जरूरी कि यह कितनी कारगर होगी। 

Coronavirus vaccine updates in hindi experts suggestions about covid vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • कोरोना वैक्सीन को लेकर अमेरिका के जाने-माने संक्रामक बीमारी विशेषज्ञ एंथोनी फाउची कहते हैं कि अगले साल की शुरुआत में शायद कोरोना वैक्सीन की करोड़ों खुराक आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कहा कि वैक्सीन के जल्द आने की खबर से ऐसा लगता है कि चीजें हमारे नियंत्रण में हैं और वैक्सीन बनने की प्रक्रिया सकारात्मक है। 
Coronavirus vaccine updates in hindi experts suggestions about covid vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • हालांकि डॉ. फाउची ने कोरोना वैक्सीन पर पूरी तरह से विश्वास नहीं जताया है। उन्होंने कहा कि इसकी गारंटी नहीं दी जा सकती और वैक्सीन के बावजूद मुझे नहीं लगता कि हम इस वायरस को पूरी तरह खत्म कर पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi experts suggestions about covid vaccine
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

क्या अमेरिका में चुनाव से पहले आ जाएगी प्रभावी वैक्सीन? 

  • अमेरिका में इसी साल नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं और ऐसा कहा जा रहा था कि मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि चुनाव से पहले ही कोई प्रभावी वैक्सीन आ जाए। इस बारे में डॉ. फाउची ने कहा कि अमेरिकी नियामकों ने वैज्ञानिकों को आश्वस्त किया है कि वैक्सीन को लेकर कोई राजनीतिक दबाव नहीं बनाया जाएगा। इसको लेकर सबसे अहम सुरक्षा और प्रभावी मानक हैं। 
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi experts suggestions about covid vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
  • ब्रिटेन की सरकार के एक वरिष्ठ सलाहकार ने संकेत दिए हैं कि साल 2020 के अंत या 2021 में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। हेल्थ सेक्टर से जुड़ी चैरिटी संस्था वेलकम ट्रस्ट के डायरेक्टर सर जेरेमी फेरार के मुताबिक, फिलहाल फर्स्ट जेनरेशन की पांच वैक्सीन हैं, जो उपलब्ध होने जा रही हैं। हालांकि उनका यह भी कहना है कि फर्स्ट जेनरेशन की वैक्सीन से समस्या का समाधान होने वाला नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed