फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus vaccine: कोरोना वैक्सीन का सबसे बड़ा ट्रायल, इस देश में 31 हजार लोगों को लगाया गया टीका

Tue, 01 Sep 2020 02:51 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 01 Sep 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi 31000 volunteers vaccinated in phase 3 trials of china vaccine Sinopharm in UAE
Coronavirus vaccine updates - फोटो : Pixabay/Amarujala

दुनिया के कई देशों में कोरोना की वैक्सीन के ट्रायल चल रहे हैं, जिसमें से कुछ अंतिम चरण में हैं। इसमें ब्रिटेन, अमेरिका और चीन के वैक्सीन शामिल हैं। संयुक्त अरब अमीरात में कोरोना वैक्सीन का सबसे बड़ा ट्रायल चल रहा है, जिसके तहत कुल 31 हजार लोगों को टीका लगाया गया है। इसमें 120 देशों के नागरिक शामिल थे। खलीज टाइम्स की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, इतने लोगों को वैक्सीन लगाने में कुल छह हफ्ते का समय लगा है। आपको बता दें कि ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन का भी ट्रायल बड़े पैमाने पर चल रहा है। ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में करीब 20 हजार लोगों पर और अमेरिका में 30 हजार लोगों पर वैक्सीन का ट्रायल किया जा रहा है। 

Coronavirus vaccine updates in hindi 31000 volunteers vaccinated in phase 3 trials of china vaccine Sinopharm in UAE
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात में बड़े पैमाने पर जिस वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है, उसे चीन की सिनोफार्म कंपनी ने तैयार किया है। यूएई की सरकार और G42 हेल्थकेयर साथ मिलकर इस ट्रायल को पूरा करने का काम कर रहे हैं। 

Coronavirus vaccine updates in hindi 31000 volunteers vaccinated in phase 3 trials of china vaccine Sinopharm in UAE
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हजारों लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी दी जा चुकी है और अब वैक्सीन के प्रभावों को देखने के लिए डॉक्टरों द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है। अबू धाबी के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि ट्रायल में काफी संख्या में लोग शामिल हो चुके हैं, इसलिए 30 अगस्त को ही स्वयंसेवकों के लिए नया रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi 31000 volunteers vaccinated in phase 3 trials of china vaccine Sinopharm in UAE
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

सिनोफार्म कंपनी के मुताबिक, वैक्सीन के पहले और दूसरे चरण के ट्रायल में किसी भी तरह का साइड-इफेक्ट देखने को नहीं मिला है। ग्लोबल टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कंपनी के चेयरमैन लिउ जिंगझेन ने बताया था कि उन्होंने खुद इस वैक्सीन के दो डोज लिए हैं और अब तक उन्हें इसका कोई भी साइड-इफेक्ट महसूस नहीं हुआ है। इस वैक्सीन के दिसंबर तक बाजार में आने की उम्मीद जताई जा रही है।   

विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi 31000 volunteers vaccinated in phase 3 trials of china vaccine Sinopharm in UAE
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वैक्सीन की दो खुराक की कीमत 1000 युआन यानी करीब 10,700 रुपये होगी। हालांकि चीन में इसे लेकर बहुत से लोगों ने चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए यह वैक्सीन बहुत महंगी साबित होगी, लोग इसे शायद ही खरीद पाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed