फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Vaccine Update: कोरोना वैक्सीन की रेस में कौन कितना आगे, यहां जानें पूरा अपडेट

Thu, 25 Jun 2020 05:47 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Thu, 25 Jun 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
coronavirus vaccine latest update in world human trial begins oxford vaccine enters at final stage
तमाम देश इसकी वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला

कोरोना महामारी का प्रकोप देश- दुनिया में बढ़ता जा रहा है। इस वायरस से रोकथाम के लिए कई देशों में इसकी वैक्सीन को तैयार करने के लिए रिसर्च जारी है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने 22 जून को कोविड- 19 की वैक्सीन को लेकर एक ड्राफ्ट लैंडस्केप जारी किया है, जिसमें ये बताया गया है कि कोरोना वायरस के लिए बन रही 13 वैक्सीन क्लिनिकल इवैलुएशन की स्टेज में हैं।



आज हम आपको बताएंगे कि देश-दुनिया में हो रहे कोरोना वैक्सीन बनाने की रेस में कौन कितना आगे पहुंच चुका है। कोरोना से बचने के लिए कई तरह के उपाय किए जा रहे हैं। पर इसकी पूरी रोकथाम करने के लिए वैक्सीन का बनना बहुत जरूरी है। तमाम देश इसकी वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 

coronavirus vaccine latest update in world human trial begins oxford vaccine enters at final stage
लंदन के इम्पीरियल कॉलेज की वैक्सीन का इंसानों पर बहुत जल्दी ट्रायल शुरू होने जा रहा है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
कई जगह चल रहा है वैक्सीन बनाने को लेकर शोध...
  • दुनिया में कई जगहों पर कोरोना वैक्सीन को बनाने को लेकर शोध चल रहे हैं। ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इंसानों पर वैक्सीन का ट्रायल बहुत पहले शुरू कर दिया था। 
  • लंदन के इम्पीरियल कॉलेज की वैक्सीन का इंसानों पर बहुत जल्दी ट्रायल शुरू होने जा रहा है।
  • दुनिया में 129 वैक्सीन कैंडिडेट्स ऐसे हैं जिनका इस समय प्री-क्लिनिकल इवैलुएशन चल रहा है। 

 
coronavirus vaccine latest update in world human trial begins oxford vaccine enters at final stage
आमतौर पर वैक्सीन को तैयार करने में कई सालों का समय लगता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
  • वैक्सीन तैयार करने में लगते हैं कई साल

एक रिपोर्ट के अनुसार आमतौर पर वैक्सीन को तैयार करने में कई सालों का समय लगता है। साइंस जर्नल PLOS One में प्रकाशित स्टडी के मुताबिक, वैक्सीन कैंडिडेट्स का सक्सेस रेट सिर्फ 6% होता है।  इस समय कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों की वजह से दुनिया के शोधकर्ता इसकी वैक्सीन को तैयार करने में युद्धस्तर पर लगे हुए हैं।

दुनिया में कोरोना वायरस से अबतक चार लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। आइए आज आपको बताते हैं कोरोना की वैक्सीन बनाने को लेकर अभी तक दुनिया में कहां-कहां रिसर्च चल रही हैं और कौन कितना आगे पहुंच गया है...








 

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus vaccine latest update in world human trial begins oxford vaccine enters at final stage
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने भारत के लिए वैक्सीन बनाने के लिए 100 मिलियन डॉलर इनवेस्ट कर दिए हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
  • ट्रायल के आखिरी पड़ाव पर ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन

यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफर्ड और AstraZeneca Plc. द्वारा बनाई जा रही वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल के आखिरी स्टेज में पहुंच गई है। ChAdOx1 nCov-19 वैक्सीन को अब तक दस हजार से अधिक लोगों को दिया जा चुका है। फाइनल स्टेज तक पहुंचने वाली ये दुनिया की पहली वैक्सीन है।

इस वैक्सीन का ट्रायल दुनिया के कई देशों में चल रहा है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने भारत के लिए वैक्सीन बनाने के लिए 100 मिलियन डॉलर इनवेस्ट कर दिए हैं। 

 

विज्ञापन
coronavirus vaccine latest update in world human trial begins oxford vaccine enters at final stage
अगर ट्रायल सफल रहा तो वैक्सीन को इस साल के आखिरी तक लांच कर दिया जाएगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
  • कैसे तैयार हो रही है ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी की ये वैक्सीन

इस वैक्सीन को  ChAdOx1 वायरस से तैयार किया जा रहा है जो सामान्य सर्दी वाले वायरस का रूप है। 

शोधकर्ताओं का कहना है कि अगर ट्रायल सफल रहा तो वैक्सीन को इस साल के आखिरी तक लांच कर दिया जाएगा।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed