फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: स्वास्थ्य मंत्री ने बताया- भारत में कब होगा टीकाकरण और सबसे पहले किसे मिलेगी वैक्सीन?

Sun, 04 Oct 2020 09:49 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 04 Oct 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine covid 19 vaccine in india dr harsh vardhan says the target would be to receive and utilise 400 to 500 million doses of vaccine by July 2021
भारत में कोरोना वैक्सीन - फोटो : Pixabay/Amarujala

कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने वैक्सीन को लेकर कई अहम सवालों के जवाब दिए हैं। जैसे- भारत में वैक्सीन कब मिलेगी और सबसे पहले किन लोगों को वैक्सीन दी जाएगी? 'संडे संवाद' कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि सरकार देश के प्रत्येक नागरिक के लिए वैक्सीन मुहैया कराने की तैयारी में जुटी हुई है और इसके लिए एक उच्चस्तरीय समिति भी गठित की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि अगले साल यानी 2021 की जुलाई तक 20-25 करोड़ नागरिकों को कोरोना का टीका लग जाए। सरकार वैक्सीन की 40-50 करोड़ खुराक हासिल और उसके इस्तेमाल की योजना बनाने में जुटी हुई है।

Coronavirus Vaccine covid 19 vaccine in india dr harsh vardhan says the target would be to receive and utilise 400 to 500 million doses of vaccine by July 2021
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

टीकाकरण के लिए बन रही है योजना 

डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि वैक्सीन के टीकाकरण के लिए योजना बनाई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय एक फॉर्म तैयार कर रहा है, जिसमें राज्य सबसे पहले वैक्सीन किसे देनी चाहिए, उसके बारे में विवरण भरेंगे। उसी हिसाब से वैक्सीन का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्यों से वैक्सीन के भंडारण और वितरण से संबंधित डाटा भी मांगा गया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अक्तूबर तक यह प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। 

Coronavirus Vaccine covid 19 vaccine in india dr harsh vardhan says the target would be to receive and utilise 400 to 500 million doses of vaccine by July 2021
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सबसे पहले किसे लगाई जाएगी वैक्सीन? 

डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि वैक्सीन पहले उन लोगों को मिलेगी, जो कोविड-19 के प्रबंधन में जुटे स्वास्थ्यकर्मी हैं। इसमें सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी अस्पतालों तक के डॉक्टर्स, नर्सेज, अस्पतालकर्मी, आशा वर्कर्स और सफाई कर्मचारी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine covid 19 vaccine in india dr harsh vardhan says the target would be to receive and utilise 400 to 500 million doses of vaccine by July 2021
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्या वैक्सीन की एक डोज काफी होगी? 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस को काबू में करने के लिए अच्छा होगा कि लोगों को वैक्सीन की एक ही डोज दी जाए, लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि वैक्सीन की एक खुराक से उतनी इम्यूनिटी नहीं मिल पाती, जितनी चाहिए होती है। ऐसे में वैक्सीन की दो डोज देने की जरूरत पड़ती है, ताकि पर्याप्त इम्यूनिटी हासिल हो सके। 

विज्ञापन
Coronavirus Vaccine covid 19 vaccine in india dr harsh vardhan says the target would be to receive and utilise 400 to 500 million doses of vaccine by July 2021
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वैक्सीन लेने के बाद कोई साइड-इफेक्ट होगा या नहीं? 

डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि वैक्सीन के सभी ट्रायल तय मानकों के तहत ही होते हैं। इससे हल्के-फुल्के साइड-इफेक्ट्स हो सकते हैं, लेकिन वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर कोई खतरा नहीं है। उन्होंने रूस की वैक्सीन 'स्पुतनिक-वी' को लेकर कहा कि सरकार ने अभी उसपर कोई फैसला नहीं किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed