फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कैसे बढ़ाएं इम्यूनिटी? आयुष मंत्रालय ने बताए 11 दमदार उपाय

Tue, 21 Jul 2020 05:41 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 21 Jul 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
coronavirus tips home remedies to boost immunity by ayush ministry hot water turmeric kadha benefits for covid 19 treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस ने अपने संक्रमण से दुनियाभर में तबाही मचा रखी है। इसकी वजह से अब तक छह लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दुनियाभर में संक्रमित लोगों की संख्या 1.46 करोड़ के पार चली गई है। अभी तक इसकी वैक्सीन तो नहीं बन पाई है, लेकिन लोग इससे बचने के लिए तरह-तरह के उपाय जरूर कर रहे हैं। इन्ही उपायों में शामिल है शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाना। फिलहाल तो यही सबसे कारगर उपाय है कि इम्यूनिटी को बढ़ाएं, जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सके या फिर अगर संक्रमित हो गए हैं तो जल्द से जल्द ठीक हो सकें। आयुष मंत्रालय ने भी अपनी वेबसाइट पर इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए 11 उपाय बताए हैं, जो कोरोना से बचने में कारगर साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय... 

coronavirus tips home remedies to boost immunity by ayush ministry hot water turmeric kadha benefits for covid 19 treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आयुष मंत्रालय की ओर से बताए गए सामान्य उपाय 

पूरे दिन गर्म पानी पिएं 

  • आयुष मंत्रालय के अलावा आईसीएमआर की ओर से भी थोड़ी-थोड़ी देर में गर्म पानी पीने की सलाह दी गई है। आयुर्वेद में इसके फायदों के बारे में बताया गया है कि गर्म पानी पीने से जठराग्नि सही रहती है और बीमारियां नहीं होतीं। गर्म पानी पीने से वायरस के इंट्री पॉइंट यानी गले में वायरस अपनी संख्या नहीं बढ़ा पाते हैं और शरीर को प्रभावित नहीं कर पाते हैं। 
coronavirus tips home remedies to boost immunity by ayush ministry hot water turmeric kadha benefits for covid 19 treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : facebook

रोजाना योग करें

  • घर पर ही रहकर रोजाना योगासनों का अभ्यास करें। कम से कम 30 मिनट तक प्राणायाम और योगासन करें। अब ये तो आप जानते ही होंगे कि योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में कभी बीमारियां प्रवेश नहीं करतीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus tips home remedies to boost immunity by ayush ministry hot water turmeric kadha benefits for covid 19 treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खाने में इन मसालों का करें इस्तेमाल 

  • खाना पकाने में हर रोज हल्दी, जीरा, धनिया और लहसुन जैसे मसालों का इस्तेमाल जरूर करें। हालांकि इनकी मात्रा सीमित होनी चाहिए, क्योंकि ज्यादा मात्रा में मसालों का सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है। 
विज्ञापन
coronavirus tips home remedies to boost immunity by ayush ministry hot water turmeric kadha benefits for covid 19 treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : instagram

च्यवनप्राश का करें सेवन 

  • आयुष मंत्रालय के मुताबिक, हर रोज सुबह-सुबह एक चम्मच यानी करीब 19 ग्राम च्यवनप्राश का सेवन जरूर करें। हालांकि जो लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं, वो शुगरफ्री च्यवनप्राश का सेवन कर सकते हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed