कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक दो करोड़ से भी ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या भी सात लाख 40 हजार के पार जा चुकी है। अब तक, बुखार लगना, बहुत ज्यादा ठंड लगना और गंध या स्वाद न महसूस होने जैसे इस बीमारी के कई लक्षण सामने आ चुके हैं, लेकिन अब तक इस बारे में कोई शोध नहीं हुआ था या पता नहीं चला था कि क्या हिचकी आना भी कोरोना का लक्षण हो सकता है, लेकिन अमेरिका में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने वैज्ञानिकों को भी हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
{"_id":"5f33a5828ebc3e3ca1586f95","slug":"coronavirus-symptoms-persistent-hiccups-could-be-a-new-symptom-of-covid-19-doctors-warn","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: लगातार आ रही हिचकी को न करें नजरअंदाज, हो सकता है कोरोना का लक्षण","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: लगातार आ रही हिचकी को न करें नजरअंदाज, हो सकता है कोरोना का लक्षण
Wed, 12 Aug 2020 04:32 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 12 Aug 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new symptoms
- फोटो : iStock/Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- दरअसल, शिकागो के रहने वाले एक 62 वर्षीय शख्स को चार दिन से लगातार हिचकी आ रही थी। इसके अलावा उसे सिर्फ हल्का बुखार था। जब अस्पताल में उसकी जांच की गई तो शख्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि जांच से पहले बुखार के अलावा उस शख्स में कोरोना का कोई भी बड़ा लक्षण दिखाई नहीं दे रहा था।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- रिपोर्ट अमेरिकी जर्नल ऑफ इमरजेंसी मेडिसिन में प्रकाशित हुई है। इसके मुताबिक, जब शख्स के पूरे शरीर की जांच की गई तो उसके फेफड़े बुरी हालत में मिले। फेफड़ों में काफी सूजन थी। साथ ही एक फेफड़े से खून आने की भी बात सामने आई। इसमें सबसे हैरानी की बात तो ये थी कि शख्स को फेफड़े से जुड़ी कोई भी बीमारी पहले कभी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- शिकागो के कुक काउंटी हेल्थ के डॉक्टरों के मुताबिक, संक्रमित मरीज के फेफड़ों में आई सूजन की वजह से ही उसे लगातार हिचकियां आ रही थीं। बाद में उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया और तीन दिन चल इलाज चला। इस दौरान उसे एजीथ्रोमाइसिन और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दी गई। तीन दिन के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- चूंकि हिचकियों का आना तो आम बात है, लेकिन अब जब इससे जुड़ा कोरोना का मामला सामने आ गया है तो अमेरिकी विशेषज्ञों ने राय दी है कि दो दिन या लगातार 48 घंटे तक अगर किसी को भी हिचकियों का आना बंद नहीं हुआ तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। यह कोरोना का लक्षण हो सकता है।