फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: क्या कोरोना मरीजों में डिप्रेशन का असर भी हो रहा है? जानिए वायरस से जुड़े ऐसे ही जरूरी सवालों के जवाब

Sun, 11 Oct 2020 10:10 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 11 Oct 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus problems depression covid 19 question answer about coronavirus in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना वायरस ने दुनियाभर के लोगों को तबाह कर रखा है। इस वायरस की चपेट में अब तक तीन करोड़ 75 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं जबकि 10 लाख 78 हजार से अधिक लोग मारे भी जा चुके हैं। हालांकि दो करोड़ 81 लाख से अधिक लोग इस वायरस के संक्रमण से ठीक भी हो चुके हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि जो लोग ठीक हो गए, वह पूरी तरह से ठीक हैं, बल्कि कई लोग ऐसे भी हैं, जिनमें कोरोना से ठीक होने के बाद भी कई तरह की परेशानियां आ रही हैं। आइए जानते हैं इस वायरस से जुड़े ऐसे ही जरूरी सवालों के जवाब, जिनके बारे में जानना आपके लिए बेहद ही जरूरी है। 

Coronavirus problems depression covid 19 question answer about coronavirus in hindi
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

अगर यूनीफॉर्म पहन कर काम पर जाते हैं, तो क्या रोज धोना जरूरी है? 

  • दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल के डॉ. नंद कुमार के मुताबिक, 'अगर आप काम पर बाहर जा रहे हैं तो जाहिर है कहीं न कहीं किसी से संपर्क में आए होंगे। घर आने पर दूसरे लोग संक्रमित नहीं हो, इसलिए यूनीफॉर्म को धोना बेहतर होगा। सर्दियों में लोगों को इस तरह की परेशानी आ सकती है। इसके लिए सरकार जरूर कोई नियम बनाएगी और कपड़ों को डिसइंफेक्टेंट से साफ करने का तरीका बता सकती है।' 
Coronavirus problems depression covid 19 question answer about coronavirus in hindi
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

कोरोना काल में मानसिक स्वास्थ्य को कैसे देखते हैं? 

  • डॉ. नंद कुमार कहते हैं, 'पूरे शरीर का स्वास्थ्य हमारे मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है, क्योंकि शरीर से अगर दुबले-पतले भी हों तो भी अगर मानसिक रूप से स्वस्थ हैं तो आप खुश रह सकते हैं और जिंदगी आराम से गुजार सकते हैं। मानसिक स्वास्थ्य की बात केवल अब नहीं हो रही है बल्कि काफी पहले से इस ओर ध्यान दिया जाता रहा है। कोरोना काल में लोगों के अंदर एक अलग तरह की मानसिक परेशानी आ रही है। वायरस के भय में लोग जी रहे हैं। वायरस से डरना नहीं है बल्कि इसके प्रति सतर्क रहना है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus problems depression covid 19 question answer about coronavirus in hindi
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

आइवरमेक्टिन क्या है, क्या इसे कोई भी ले सकता है? 

  • डॉ. नंद कुमार बताते हैं, 'आइवरमेक्टिन एक एंटीवायरल ड्रग है, अक्सर यह सर्दी-खांसी में दी जाती है, लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के इसका उपयोग कतई न करें। खुद से लेने पर यह शरीर के लिए हानिकारक भी हो सकती है। सिर्फ यही नहीं बल्कि कोई भी दवा अपने-आप से मत लें।' 
विज्ञापन
Coronavirus problems depression covid 19 question answer about coronavirus in hindi
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

क्या कोविड मरीजों में डिप्रेशन का असर भी हो रहा है? 

  • डॉ. नंद कुमार के मुताबिक, 'कोरोना मरीजों पर हुए शोध में पाया गया है कि 21 प्रतिशत लोगों में डिप्रेशन होता है। इनमें सामान्य लोगों की तुलना में अधिक डिप्रेशन पाया गया है। संक्रामक बीमारियों में लोगों का मन चिड़चिड़ा हो जाता है। किसी से बात करने का मन नहीं करता है, लोग चुपचाप रहते हैं और थकावट लगती है। ये लक्षण डिप्रेशन से मिलते-जुलते हैं। दरअसल, कोरोना वायरस शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क पर भी असर करता है, इसलिए कई बार लोगों में डिप्रेशन पाया गया है।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed