{"_id":"5f2670e88ebc3e9fb825e326","slug":"coronavirus-pandemic-overdose-of-vitamins-side-effects-disadvantages-consuming-too-much-vitamins-health-problems-vitamins-supplements-side-effects","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचने के लिए अधिक मात्रा में कर रहे हैं विटामिन्स का सेवन तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना से बचने के लिए अधिक मात्रा में कर रहे हैं विटामिन्स का सेवन तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां
Sat, 05 Sep 2020 08:03 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 05 Sep 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए लोग काफी मात्रा में विटामिन्स की गोलियां और कैपसूल्स का सेवन कर रहे हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से बचने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए लोग काफी मात्रा में विटामिन्स की गोलियां और कैपसूल्स का सेवन कर रहे हैं, परंतु अधिक मात्रा में इनका सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार शरीर में पर्यापत मात्रा में विटामिन्स होने पर कोरोना वायरस का संक्रमण आसानी से नहीं हो सकता है। शरीर में विटामिन्स का स्तर बढ़ाने के लिए अधिक मात्रा में विटामिन्स की गोलियों और कैपसूल्स का सेवन करने से कई तरहों की बीमारियों का खतरा भी रहता है।
अधिक मात्रा में विटामिन्स का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
अधिक मात्रा में विटामिन्स का सेवन कर रहा है बीमार
- एक रिपोर्ट के अनुसार देश के अलग-अलग शहरों में काफी मरीज ऐसे आ रहे हैं जो विटामिन्स का अधिक सेवन करने की वजह से बीमार पड़े हैं। अधिक मात्रा में विटामिन्स का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
विटामिन्स का अधिक सेवन करने से पेट में जलन हो सकती है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
विटामिन्स के अधिक सेवन से हो सकती हैं ये समस्याएं
- विटामिन्स का अधिक सेवन करने से पेट में जलन, गले में रूखापन और थकान जैसी समस्या हो सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार अधिक मात्रा में विटामिन्स के सप्लिमेंट्स का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिक मात्रा में विटामिन ए के सप्लिमेंट्स का सेवन करने से आंखों को नुकसान पहुंचता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixa
विटामिन ए की अधिकता के नुकसान
- विटामिन ए आंखों को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। एक शोध के अनुसार शरीर में विटामिन ए की मात्रा बढ़ाने के लिए अधिक मात्रा में विटामिन ए के सप्लिमेंट्स का सेवन करने से आंखों को नुकसान पहुंचता है। कई विशेषज्ञों के अनुसार खाद्य पदार्थों द्वारा ही विटामिन ए की पूर्ति की जानी चाहिए।
विज्ञापन
धिक मात्रा में विटामिन सी की टैबलेट्स का सेवन करने से पेट में दर्द हो सकता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विटामिन सी की अधिकता के नुकसान
- इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए विटामिन सी की मात्रा को बढ़ाया जा रहा है। कई लोग शरीर में विटामिन सी की मात्रा को बढ़ाने के लिए विटामिन सी की टैबलेट्स का सेवन भी करने लगे हैं। परंतु अधिक मात्रा में विटामिन सी की टैबलेट्स का सेवन करने से पेट में दर्द, उल्टी, दस्त जैसी समस्याएं होने लगती हैं। विटामिन सी की मात्रा को बढ़ाने के लिए डाइट में खट्टे फलों को शामिल किया जा सकता है।