फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कुंवारे लोगों को कोरोना से मौत का खतरा ज्यादा, शोधकर्ताओं ने दी चेतावनी

Sun, 11 Oct 2020 02:06 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 11 Oct 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new study says Unmarried people at higher death risk from Covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पूरी दुनिया में फैल चुके कोरोना वायरस को लेकर शोध जारी है और आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक नई स्टडी में ऐसा खुलासा किया गया है, जो बेहद ही हैरान करने वाला है। शोध के मुताबिक, शादीशुदा लोगों की तुलना में कुंवारे लोगों को कोरोना वायरस से मौत का खतरा ज्यादा है। दरअसल, 'स्वीडिश नेशनल बोर्ड ऑफ हेल्थ एंड वेलफेयर' द्वारा स्वीडन में कोरोना वायरस के कारण हुई मौतों के आधार पर यह खुलासा किया गया है। शोधकर्ताओं ने इसे लेकर चेतावनी भी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शोध स्वीडन की यूनिवर्सिटी ऑफ स्टॉकहोम के शोधकर्ताओं ने किया है। 

Coronavirus new study says Unmarried people at higher death risk from Covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शोधकर्ताओं के दावों के मुताबिक, कुंवारे लोगों के अलावा जिन लोगों में और जहां-जहां कोरोना से मौत की संभावनाएं ज्यादा हैं, उनमें कम आय वाले और कम पढ़े-लिखे लोग और कम या मध्यम आय वाले देश शामिल हैं। 

Coronavirus new study says Unmarried people at higher death risk from Covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शोध में 20 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों को शामिल किया गया था। 'जनरल नेचर कम्युनिकेशंस' में प्रकाशित इस शोध में बताया गया है कि अविवाहित पुरुषों या महिलाओं में कोरोना से मौत का खतरा विवाहित लोगों की तुलना में लगभग दोगुना ज्यादा होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new study says Unmarried people at higher death risk from Covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इसके अलावा जिन लोगों को कोरोना से मौत का खतरा ज्यादा है, उनमें विधवा या विधुर और तलाकशुदा लोग भी शामिल हैं। शोध में यह भी दावा किया गया है कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों में कोरोना से मौत का खतरा दोगुने से भी ज्यादा है।    

विज्ञापन
Coronavirus new study says Unmarried people at higher death risk from Covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस स्टडी के लेखक स्वेन ड्रेफ्हाल के मुताबिक, शादीशुदा लोगों की तुलना में अविवाहित लोगों को कम संरक्षित वातावरण मिलता है। इसलिए उनके बीमार पड़ने की संभावना ज्यादा होती है जबकि विवाहित लोग कम बीमार पड़ते हैं और एक स्वस्थ जीवन जीते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed