दुनियाभर के वैज्ञानिक कोरोना वायरस से निपटने और उसे खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने के काम में जुटे हुए हैं। इसके अलावा दवाओं पर भी खोज जारी है, जिसकी मदद से कोरोना वायरस को या तो खत्म या उसके प्रभाव को कम किया जा सके। इस बीच, कनाडा की एक कंपनी अक्सीरा फार्मा कॉर्प ने कोरोना वायरस के मौजूदा उपचारों को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए लैब आधारित कैनाबिनोइड्स से कोरोना वायरस के लिए एक संभावित दवा का शोध किया है। कंपनी भारत में इसका परीक्षण करना चाहती है। आइए जानते हैं इस दवा के बारे में...
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अक्सीरा फार्मा कॉर्प ने कैनाबिनोइड्स की क्षमता जानने का दावा किया है, जो कोरोना वायरस के कुछ उपलब्ध उपचारों के खतरनाक साइड-इफेक्ट्स को कम कर सकती है। कंपनी खासतौर से कोरोना वायरस के कुछ उपचारों से होने वाले कार्डियक एरीथमियास को कम करने का दावा करती है। कैनाबिडियोल (सीबीडी) मॉलीक्युल का परीक्षण हो रहा है। इसका ब्रांड नाम अभी नहीं रखा गया है।
3 of 5
भांग का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा की इस फार्मास्युटिकल कंपनी का मानना है कि कुछ पृथक कैनाबिनोइड्स में साइकोएक्टिव गुण हो सकते हैं, लेकिन सीबीडी, जो कि कोरोना वायरस के लिए अक्सीरा का मुख्य हथियार है, नशीला नहीं है। कुछ कैनाबिनोइड्स पर आधारित दवाएं तंत्रिका तंत्र के रोगों को कम कर सकती हैं और दर्द से राहत दे सकती है।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
शोध अध्ययनों ने दर्शाया है कि कोरोनावायरस से भी एरीथमियास हो सकता है, जिसका आशय हृदय की अनियमित धड़कन से है। एरीथमियास हृदय की कोशिकाओं में अनियिमित इलेक्ट्रिकल करंट से होता है। अगर सही समय पर इसका पता लगाकर इलाज नहीं किया जाए, तो हार्ट अटैक हो सकता है।
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हृदय की सुरक्षा के लिए सीबीडी की क्षमता का प्रदर्शन करने वाली अक्सीरा की रिसर्च रिपोर्ट हाल ही में ब्रिटिश जर्नल ऑफ फार्मेकोलॉजी में प्रकाशित की गई है। अक्सीरा यह जांच कर रही है कि क्या सीबीडी समेत कैनाबिनोइड्स में एंटीवायरल गुण हैं, जो कोरोना वायरस के संक्रमण को ठीक करने में मदद कर सकें। हालांकि कोरोना की वैक्सीन बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है और माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक दुनिया को वैक्सीन मिल जाएगी, लेकिन भारत को इसके लिए अगले साल तक का इंतजार करना पड़ेगा।