फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: संक्रमित मरीज के लिए क्यों जरूरी हैं पहले पांच दिन? जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Sat, 08 Aug 2020 10:50 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 08 Aug 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus infection why first 5 days are very important for covid 19 patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना के मामले भारत में दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं और ये बेहद ही डराने वाली बात है। ऐसे में इस बीमारी से जुड़ी अहम जानकारियों के बारे में जानने के लिए लोगों में एक अलग ही तरह की उत्सुकता देखी जा रही है। इसके इलाज के बारे में भी लगातार खोजबीन जारी है। दुनियाभर के स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी समय-समय पर इसको लेकर गाइडलाइंस जारी करते रहते हैं और मरीजों पर नजर भी बनाए हुए हैं। कोरोना वायरस को लेकर एक ताजा रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक कोरोना संक्रमण होने के बाद किसी भी मरीज के लिए शुरुआती 5-6 दिन बेहद ही अहम माने जाते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के डॉक्टर, जो कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे हैं और इससे जुड़े रिसर्च पर भी नजरें गड़ाए हुए हैं, उनका यही मानना है। आइए जानते हैं डॉक्टरों का ये क्यों कहना है कि संक्रमित मरीज के लिए शुरुआत के पांच-छह दिन अहम होते हैं। 

Coronavirus infection why first 5 days are very important for covid 19 patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ऐसा माना जाता है कि अलग-अलग लोगों के शरीर में कोरोना वायरस के लक्षण भी अलग-अलग होते हैं। किसी को हल्के लक्षण दिखते हैं तो किसी को गंभीर। दरअसल, लक्षणों का दिखना इस बात पर निर्भर करता है कि कितनी मात्रा में वायरस ने आपके शरीर में प्रवेश किया है। जिनके शरीर में अधिक मात्रा में वायरस प्रवेश कर जाते हैं, उनमें से ज्यादातर लोगों में एक दिन में ही फ्लू जैसे लक्षण दिखने लगते हैं, जिसमें गले में खराश, बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द और स्वाद का बदल जाना शामिल हैं। 

Coronavirus infection why first 5 days are very important for covid 19 patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वैसे तो मितली और उल्टी आने की समस्या भी कोरोना के ही लक्षणों में शामिल हो गई है। इसके अलावा दस्त भी संक्रमित रोगियों का एक लक्षण है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। संक्रमित होने पर सबसे पहले तो व्यक्ति को खुद को क्वारंटीन कर लेना चाहिए यानी किसी अलग कमरे में रहना चाहिए और अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों को शामिल करना चाहिए। इसमें सबसे जरूरी तो ये है कि आपको किसी डॉक्टर से इस बारे में सलाह जरूरी लेनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus infection why first 5 days are very important for covid 19 patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना होने पर शुरुआती 5 दिन क्यों हैं महत्वपूर्ण? 

वैज्ञानिकों के मुताबिक, कोरोना वायरस जैसे ही हमारे शरीर में प्रवेश करता है, वो सबसे पहले तो शरीर के अंदर अपनी संख्या बढ़ाना शुरू कर देता है। इसमें पहले से तीसरे दिन तक सूंघने की क्षमता का गायब हो जाना और स्वाद न आने जैसी समस्याएं होती हैं। अगर आपके साथ ही ऐसा हो रहा है तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। फिर तीसरे से पांचवें और छठे दिन का समय सबसे महत्वपूर्ण होता है। अगर इतने दिनों तक आपको गंभीर लक्षणों (जैसे- सांस लेने में परेशानी) का सामना करना नहीं पड़ रहा है तो इसका मतलब है कि आप कोरोना के कारण गंभीर रूप से बीमार होने से बच सकते हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus infection why first 5 days are very important for covid 19 patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विशेषज्ञों का मानना है कि शुरुआत के पांच दिन ही कोरोना मरीज में संक्रमण के गंभीर लक्षण दिखाई दे सकते हैं। अगर इतने दिनों तक सबकुछ ठीक रहा तो छठे दिन इसके गंभीर होने का खतरा टल जाता है। हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी कि नौ दिन के बाद संक्रमित मरीज द्वारा स्वस्थ व्यक्ति में संक्रमण फैलने का खतरा लगभग खत्म हो जाता है। हालांकि कोरोना एक जानलेवा बीमारी है, जिससे खतरा तो है ही। इसलिए बेहतर है कि आप घर पर ही रहें और सुरक्षित रहें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed