फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus drug: हेपेटाइटिस-सी की दवा खाने वाले मरीजों पर कोरोना का असर नहीं! रोहतक पीजीआई का दावा

Thu, 06 Aug 2020 12:52 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 06 Aug 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus drug update covid 19 is not affecting that patients who taking hepatitis C drug
Coronavirus Drug Update - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

कब तक आएगी कोरोना की वैक्सीन? यह सवाल पिछले कई महीनों से लोगों के जहन में घूम रहा है, लेकिन इसका सटीक और पुख्ता जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है। हालांकि दावे जरूर किए जा रहे हैं कि वैक्सीन जल्द ही बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। रूस ने तो यहां तक कह दिया है कि वो इसी महीने सबसे पहले शिक्षकों और स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की खुराक देगा और उसके बाद सितंबर में टीकाकरण अभियान चलाएगा। लेकिन रूस के इस दावे पर कई देशों ने शक जताया है। उनका मानना है कि शायद वैक्सीन बनाने के लिए जरूरी सभी मानकों को ध्यान में नहीं रखा गया है। अब बात चाहे जो भी हो, लेकिन वैक्सीन बनाने का काम दुनियाभर में जोरों-शोरों से चल रहा है, यह बात तय है। हालांकि जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती, तब तक अन्य बीमारियों के इलाज में काम आने वाली दवाओं पर ही रिसर्च चल रही है और कुछ दवाइयां तो कोरोना मरीजों को दी भी जा रही हैं। इस बीच यह दावा किया जा रहा है कि हेपेटाइटिस-सी यानी काला पीलिया की दवा खाने वाले मरीजों पर कोरोना वायरस का असर दिखाई नहीं दे रहा है। आइए जानते हैं इस दावे के बारे में विस्तार से...

Coronavirus drug update covid 19 is not affecting that patients who taking hepatitis C drug
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

हेपेटाइटिस-सी की दवा कोरोना मरीजों पर असर कर रही है या नहीं, इसको लेकर कई देशों में ट्रायल चल रहे हैं, जिसमें भारत भी शामिल है। दावा किया जा रहा है कि रोहतक पीजीआई में 2000 ऐसे मरीजों को चिह्नित किया गया है, जो हेपेटाइटिस-सी की दवा ले रहे हैं और इनमें से किसी पर भी कोरोना का असर दिखाई नहीं दिया। 

Coronavirus drug update covid 19 is not affecting that patients who taking hepatitis C drug
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहतक पीजीआई में हेपेटाइटिस-सी के स्टेट नोडल ट्रीटमेंट सेंटर के इंचार्ज डॉ प्रवीण मल्होत्रा का कहना है कि ब्राजील, ब्रिटेन, सऊदी अरब और ईरान जैसे देशों में भी कोरोना मरीजों पर हेपेटाइटिस-सी की दवा के प्रभावी होने के सबूत मिले हैं। यह दवा खाने वाले मरीजों पर कोरोना का असर नजर नहीं आ रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus drug update covid 19 is not affecting that patients who taking hepatitis C drug
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डॉ प्रवीण मल्होत्रा के मुताबिक, हरियाणा में करीब 5000 मरीज हेपेटाइटिस-सी की दवा ले रहे हैं, जिनमें से अब तक 2000 लोगों का डाटा तैयार किया जा चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि शायद हेपेटाइटिस-सी की दवा कोरोना से लड़ने में सक्षम होगी। 

विज्ञापन
Coronavirus drug update covid 19 is not affecting that patients who taking hepatitis C drug
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, कुछ देशों में हेपेटाइटिस-सी की दवा से कोरोना के मरीजों को ठीक करने के लिए ट्रायल किया गया था, जिसके परिणाम सकरात्मक रहे थे। इसके बाद रोहतक पीजीआई ने भी डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी से ट्रायल के लिए इजाजत मांगी थी, जिसकी मंजूरी मिल गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके लिए 86 लाख रुपये की राशि भी मंजूर की गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed