दुनियाभर में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़कर अब दो करोड़ 77 लाख से भी ऊपर हो चुका है जबकि मरने वालों की संख्या भी नौ लाख के पार चली गई है। इस जानलेवा वायरस की रोकथाम के लिए वैक्सीन बनाने का काम तो तेजी से और लगातार चल रहा है, लेकिन अब तक इसमें पूरी तरह से सफलता नहीं मिल पाई है। हालांकि अलग-अलग कंपनियां तरह-तरह की दवाइयां जरूर बाजार में उतार रही हैं, जो कोरोना से लड़ने में और संक्रमित मरीजों की जान बचाने में कारगर साबित हो रही हैं। भारत की जानी-मानी दवा कंपनी डॉ. रेड्डी लेबोरेट्रीज ने बुधवार को देश में कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए रेमडेसिविर दवा को बाजार में जारी करने की घोषणा की। यह दवा 'रेडायक्स' ब्रांड नाम के तहत उपलब्ध होगी। आइए जानते हैं इस दवा के बारे में सबकुछ...
CoronaVirus Medicine: भारत में लॉन्च हुई कोरोना की एक और दवा, 100 मिलीग्राम की छोटी शीशी में होगी उपलब्ध
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन