आमतौर पर हर घर में खाना पकाने के बाद गार्निश करने के लिए खाने के ऊपर धनियां के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। अक्सर सब्जी के साथ धनिया फ्री में भी मिल जाता है। धनिया खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होता है। धनिए में कई ओषधीय गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से कई तरहों की बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है। धनिया में काफी मात्रा में प्रोटीन, वसा, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, कैरोटीन, थियामीन, पोटोशियम और विटामिन सी पाया जाता है। आइए जानते हैं धनिए के फायदे...
{"_id":"5f2526a28a5cdd27883a851b","slug":"coriander-health-benefits-uses-hara-dhaniya-ke-fayde","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कई बीमारियों में रामबाण है हरा धनिया, स्वाद के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी है फायदेमंद","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कई बीमारियों में रामबाण है हरा धनिया, स्वाद के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी है फायदेमंद
Sat, 01 Aug 2020 02:07 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 01 Aug 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
धनिए में कई ओषधीय गुण पाए जाते हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
Trending Videos
धनिया का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
डायबिटीज की समस्या में फायदेमंद
- धनिया का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए धनिया बेहद ही उपयोगी जड़ी-बूटी है। इसके नियमित सेवन से ब्लड में इंसुलिन की मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है।
धनिया का सेवन किडनी के लिए फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
किडनी संबंधित समस्याओं में फायदेमंद
- कई शोधों के अनुसार धनिया का सेवन किडनी के लिए फायदेमंद होता है। धनिया ओषधीय गुणों से भरपूर होता है, इसका नियमित रूप से सेवन करने से किडनी से संबंधित समस्याओं में आराम मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरा धनिया का सेवन करने से पेट से संबंधित समस्याएं दूर होती हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पाचन तंत्र मजबूत होता है
- हरा धनिया का सेवन करने से पेट से संबंधित समस्याएं दूर होती हैं और पाचन तंत्र मजबूत होता है। पेट दर्द जैसी समस्याओं में धनिया रामबाण इलाज है।
विज्ञापन
हरा धनिया का सेवन कोलेस्ट्रॅाल के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कोलेस्ट्रॅाल को कम करें
- हरा धनिया का सेवन कोलेस्ट्रॅाल के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है। नियमित रूप से हरा धनिया का सेवन करने से कोलेस्ट्रॅाल लेवल को कम किया जा सकता है। हरा धनिया स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।