फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कई बीमारियों में रामबाण है हरा धनिया, स्वाद के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी है फायदेमंद

Sat, 01 Aug 2020 02:07 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Sat, 01 Aug 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
coriander health benefits uses hara dhaniya ke fayde
धनिए में कई ओषधीय गुण पाए जाते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

आमतौर पर हर घर में खाना पकाने के बाद गार्निश करने के लिए खाने के ऊपर धनियां के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। अक्सर सब्जी के साथ धनिया फ्री में भी मिल जाता है। धनिया खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होता है। धनिए में कई ओषधीय गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से कई तरहों की बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है। धनिया में काफी मात्रा में प्रोटीन, वसा, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, कैरोटीन, थियामीन, पोटोशियम और विटामिन सी पाया जाता है। आइए जानते हैं धनिए के फायदे...

coriander health benefits uses hara dhaniya ke fayde
धनिया का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

डायबिटीज की समस्या में फायदेमंद

  • धनिया का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए धनिया बेहद ही उपयोगी जड़ी-बूटी है। इसके नियमित सेवन से ब्लड में इंसुलिन की मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है।
coriander health benefits uses hara dhaniya ke fayde
धनिया का सेवन किडनी के लिए फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

किडनी संबंधित समस्याओं में फायदेमंद

  • कई शोधों के अनुसार धनिया का सेवन किडनी के लिए फायदेमंद होता है। धनिया ओषधीय गुणों से भरपूर होता है, इसका नियमित रूप से सेवन करने से किडनी से संबंधित समस्याओं में आराम मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
coriander health benefits uses hara dhaniya ke fayde
हरा धनिया का सेवन करने से पेट से संबंधित समस्याएं दूर होती हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पाचन तंत्र मजबूत होता है

  • हरा धनिया का सेवन करने से पेट से संबंधित समस्याएं दूर होती हैं और पाचन तंत्र मजबूत होता है। पेट दर्द जैसी समस्याओं में धनिया रामबाण इलाज है।
विज्ञापन
coriander health benefits uses hara dhaniya ke fayde
हरा धनिया का सेवन कोलेस्ट्रॅाल के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कोलेस्ट्रॅाल को कम करें

  • हरा धनिया का सेवन कोलेस्ट्रॅाल के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है। नियमित रूप से हरा धनिया का सेवन करने से कोलेस्ट्रॅाल लेवल को कम किया जा सकता है। हरा धनिया स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed