फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   burn calories with household work

कैलोरी घटाने में मदद करेंगे ये घर के काम

Fri, 12 Apr 2013 05:36 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 12 Apr 2013 05:36 PM IST
विज्ञापन
burn calories with household work

वजन घटाने के लिए घंटों तक एक्सरसाइज करने की क्या जरूरत है अगर आप अपने घर के काम खुद से करते हैं। जी हां, कैलोरी घटाने के लिए घर के काम भी किसी वर्कआउट से कम नहीं हैं।

विज्ञापन


कैलोरी कम करने के लिए घर के काम खुद करने से अच्छा, सस्ता और आसान उपाय भला क्या हो सकता है। आइए जानें घर के किन कामों में आपकी कितनी कैलोरी कम होती है।
विज्ञापन


पोंछा लगाना
रोज आधे घंटे फर्श पर पोछा लगाने में करीब 100 से 200 कैलोरी कम होती है। घुटने के बजाय पंजों के बल बैठकर पोछा लगाने से और भी ज्यादा फायदा होता है, यानी सफाई भी और सेहत भी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्तन धोना
करीब 30 मिनट तक सिंक में बर्तन धोने से अधिक तो नहीं, लेकिन 60 से 120 कैलोरी तक कम हो ही जाती है। तो जिस दिन आपको बर्तन खुद धोने पड़ें, इसे काम समझकर करने के बजाय एक्सरसाइज समझकर निपटा दें।

कार साफ करना
कार की सफाई को अगर आप अपने वीकेंड का सिरदर्द समझते हैं तो सोच बदल लें। आधे घंटे अगर आप इस काम में रोज जुटते हैं तो आप रोज 150 कैलोरी आराम से कम कर सकते हैं।

बाथरूम की सफाई
सुनने में अटपटा लगेगा लेकिन आप अगर अपने बाथरूम के टाइल्स से लेकर फर्श तक घिस-घिसकर सफाई करते हैं तो इस दौरान आप एक घंटे में 260 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

बिस्तर लगाते वक्त
सोने से पहले और सुबह उठकर बिस्तर साफ करने के दौरान आप रोज 70 कैलोरी बर्न करते हैं। कैलोरी घटाने के लिए भला इससे आसान वर्कआउट क्या होगा।

कपड़े प्रेस करते वक्त
रोज अगर आप 30 मिनट का समय कपड़े प्रेस करने में लगाते हैं तो आप न सिर्फ रोज 70 कैलोरी कम करते हैं बल्कि यह मांसपेशियों का भी अच्छा व्यायाम है, है न एक तीर से दो शिकार।


यह ध्यान रखें कि कैलोरी घटना शरीर के मेटाबॉलिज्म से संबंधित है। इसलिए हो सकता है कि इन कामों से आपकी कैलोरी कम होने में थोड़ा बहुत अंतर हो, लेकिन इसमें दो-राय नहीं है कि एक्सरसाइज, और डाइटिंग के साथ-साथ घर के काम भी कैलोरी कम करने का आसान उपाय हैं। अब आलस छोड़िए और शुरू हो जाइए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed