फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   body building beginner mistakes

बॉडी बिल्डिंग की शुरुआत में इन गलतियों से बचें

Thu, 25 Jul 2013 07:52 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 25 Jul 2013 07:52 AM IST
विज्ञापन
body building beginner mistakes

शानदार बॉडी का ख्वाब देखने वाले हर इंसान की राह जिम से होकर गुजरती है। अक्सर जिम में वर्कआउट को लेकर हम इतने जोश में होते हैं कि कई बार कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं कि बॉडी बिल्डिंग के प्रयास हमारे लिए परेशानियों की शुरुआत हो जाते है।

विज्ञापन


आइए जानें, बॉडी बिल्डिंग के शुरुआती दौर में आप जोश में किस तरह होश खो बैठते हैं और कौन सी भूल करते हैं।

अकड़ में ज्यादा वजन उठाना
दूसरों पर प्रभाव जमाने या खुद को चुनौती देने की आपकी धुन जिम के शुरुआती दौर में आपके लिए महंगी गलती साबित हो सकती है। शुरुआती दौर में बहुत अधिक भार उठाने या हेवी वर्कआउट करने से दूसरों पर आपका सिक्का जमे या न जमे लेकिन आप चोटिल जरूर हो सकते हैं।
विज्ञापन


सफाई में लापरवाही
दिन भर कसरत करके पसीना बहाने के दौरान अगर आप साफ-सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं तो आप संक्रमण के शिकार हो सकते हैं। वर्कआउट के दौरान अपना तौलिया अलग रखें। जिम से आने के बाद नहाने या हाथ-मुंह धोने को अपना रुटीन बना ही लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुत अधिक स्ट्रेस
अपनी फिटनेस को गंभीरता से लेना अच्छी बात है पर रात-दिन इसी के ख्याल में खोए न रहें। इससे आपको बॉडी बनाने में सफलता मिले या न मिले लेकिन स्ट्रेस जरूर बढ़ेगा।

वर्कआउट से ज्यादा दोस्तों की चिंता
जिम में अक्सर आप जाते तो अपनी बॉडी बनाते हैं लेकिन कई बार आप वहां अच्छे दोस्त भी बना लेते हैं। सामाजिक होना यकीनन अच्छा है लेकिन वर्कआउट और अनुशासन की कीमत पर कतई नहीं।


कल पर टालना

आज आपने जितने वर्कआउट का टारगेट बनाया है, पूरा न होने पर उसे कल के लिए नहीं टालें। फिटनेस के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है और आपका थोड़ा सा भी आलस आपके परफेक्ट बॉडी के सपने को चकनाचूर कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed