{"_id":"5f2c9f232d20244f5e754f58","slug":"beware-in-coronavirus-singer-patient-is-more-dangerous-than-coughing-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान: खांसने वाले मरीज से ज्यादा खतरनाक है गाने वाला रोगी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सावधान: खांसने वाले मरीज से ज्यादा खतरनाक है गाने वाला रोगी
Fri, 07 Aug 2020 05:54 AM IST
योगेश साहू
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 07 Aug 2020 05:54 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
कोरोना संक्रमित मरीज के खांसने-छींकने या तेज बोलने से वायरस उसके मुंह से तेजी से निकलता है। अब वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अगर कोरोना संक्रमित मरीज गाना गा रहा है खासतौर पर भीड़भाड़ में तो बड़ी संख्या में लोग उसकी चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन
ब्रिटेन के साइंटिफिक एडवाइजरी ग्रुप ऑफ इमरजेंसी के जानकारों का कहना है कि संक्रमित व्यक्ति के गाना गाने से सांस लेने या बात करने की तुलना में अधिक वायरस एरोसोल के रूप में बाहर निकलता है जो आसपास मौजूद लोगों के लिए खतरनाक है। वैज्ञानिकों का कहना है कि संगीतकार जहां गाना गा रहा है वहां पर सतर्क रहने की जरूरत है। संभव हो तो इस तरह के कार्यक्रम में शामिल होने से बचना होगा।
विज्ञापन