अगर आप भी सलमान खान की तरह डोले बनाने की चाहत रखते हैं तो भूलकर भी इस डाइट सप्लिमेंट को अपनी लिस्ट में शामिल ना करें। इस डाइट सप्लिमेंट से आपके डोले तो बनेंगे नहीं साथ ही आपकी सेहत पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा।
डोले बनाने की सोच रहे हैं तो कुछ दिन के लिए भूल जाएं ये डाइट
किटोजेनिक एक अविश्वसनीय आहार है
किटोजेनिक डाइट पर लंबे समय तक निर्भर रहना हमारे लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता हैं। कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देते हैं। साथ ही ये आसानी से उपलब्ध भी हो जाते हैं। लेकिन सिर्फ किटोजेनिक आहार पर निर्भर रहने से हमारे हम मुश्किल में पड़ सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप किसी पार्टी में गए हुए हैं तो वहां कार्बोहाइड्रेट वाले खाद्य पदार्थ आपको आसानी से मिल जाएंगे लेकिन किटोजेनिक डाइट के साथ ऐसा नहीं है।
किटो डाइट एक्सरसाइज को करता है प्रभावित
किटो आहार में बहुत कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं। जिसकी वजह से मांसपेशियों में ग्लाइकोजन की कमी हो सकती है। एक अध्ययन के अनुसार, शरीर में ग्लाइकोजन की कमी होने की वजह से व्यक्ति उच्च तीव्रता वाली एरोबिक एक्सरसाइज को प्रभावी ढंग से नहीं कर सकता। उदाहरण के लिए- वेट लिफ्टिंग और स्प्रिंट आदि।
किटोजेनिक आहार से मसल्स नहीं बनती
माना जाता है कि किटोजेनिक आहार शरीर में मौजूद वसा को कम करता है। बावजूद इसके कुछ लोग अपने डोले बनाने के लिए सिर्फ किटो डाइट के भरोसे रहते है। जो कि वास्तव में बिल्कुल असंभव काम है। बता दें कि एक अध्ययन किया गया जिसमें शरीर में केटोजेनिक आहार की वजह से शरीर में होने वाले विकास के स्तर को देखा गया। इस अध्धयन में ये बात काफी चौंकाने वाली थी कि जो लोग लंबे समय से किटो डाइट ले रहे थे उनके ग्रोथ हार्मोन में काफी कमी आई थी।