बवासीर आज के समय में एक सामान्य, लेकिन गंभीर बीमारी बन चुकी है। इसके मरीजों को बहुत ही तकलीफों का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी तो इसका दर्द असहनीय बन जाता है। इस बीमारी में मलत्याग करते समय खून निकलने और तेज दर्द की समस्या तो होती ही है, साथ ही साथ इंसान को बैठने या फिर लेटने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और ये सब होता है गलत खानपान की वजह से। इससे निजात पाने के लिए आपको सिर्फ दवाओं का सेवन करने से कुछ नहीं होगा। इसके साथ-साथ आपको कुछ चीजों से परहेज भी करना होगा, जिससे परेशानी और न बढ़े। आइए जानते हैं अगर आपको बवासीर है तो किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए और कौन सी चीजें आपको राहत दिला सकती हैं।
बवासीर के रोगी भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, पड़ सकता है भारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्च
बवासीर के रोगियों को मिर्च का सेवन तो करना ही नहीं चाहिए, चाहे वो हरी या लाल मिर्च। ऐसा इसलिए, क्योंकि मिर्च का सेवन मरीज के दर्द और जलन की समस्या को और बढ़ा सकता है।
बाहर के खाने से करें परहेज
बवासीर के रोगी बाहर के खाने से परहेज करें तो यह उनके लिए अति उत्तम होगा, क्योंकि बाहर के काने में न तो नमक का ध्यान रखा जाता है और न ही मिर्च का। इसलिए बेहतर है कि घर का खाना ही खाएं।
राजमा, मसूर और बीन्स न खाएं
बवासीर के रोगियों के लिए इन चीजों का सेवन भी नुकसानदायक होता है। वैसे आमतौर पर ऐसी चीजें लोगों को बहुत पसंद आती हैं, लेकिन अगर आप बवासीर से परेशान हैं तो आपके लिए बेहतर होगा कि आप इन चीजों से दूरी बनाए रखें।
सुपारी, गुटखा, सिगरेट और पान मसाला
इन चीजों का सेवन तो वैसे ही नुकसानदायक होता है। यह कैंसर का कारण बन सकता है। यह बवासीर के रोगियों की तकलीफ और बढ़ा सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि सुपारी युक्त किसी भी चीज के सेवन से बचें।