{"_id":"ee576a40-d1c7-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"aqua-aerobics-exercises-for-summers","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मियों में पसीना क्यों बहाएं, अब पानी में ही वजन घटाएं","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
गर्मियों में पसीना क्यों बहाएं, अब पानी में ही वजन घटाएं
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 10 Jun 2013 05:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज भी करनी है और गर्मी में पसीना बहाने की हिम्मत भी नहीं होती। अगर आप भी अपनी फिटनेस के साथ ऐसे ही किसी बहाने से समझौता करते हैं तो आपके लिए पानी में कसरत का बेहतरीन विकल्प है - एक्वा एरोबिक्स।
विज्ञापन
एक्वा एरोबिक्स यानी पानी में एरोबिक्स की ऐसी एक्सरसाइज है जो वजन घटाने और फिट रखने में मदद करेंगी।
के-ट्रेड
यह एक्सरसाइज बाजुओं, छाती, एब्स, हिप्स और कमर के लिए है। स्वीमिंग पूल में उतरकर सीधे खड़े हो जाएं। दोनों हाथों को क्लॉकवाइज घुमाएंऔर धीरे-धीरे पैरों से साइकिलिंग करें। बीच-बीच में पांच-पांच सेकंड का ब्रेक लें।
विज्ञापन
वाटर मार्चिंग
इससे बाजू और पैर मजबूत होंगे और वजन घटाने में मदद मिलेगी। पानी में उतरकर बाएं और फिर दाएं पैर को उठाकर मार्च करें। कदमताल के साथ-साथ हाथों को भी धीरे-धीरे उठाएं और नीचे रखें।
विज्ञापन
साइड स्ट्रेच
शरीर का लचीलापन बढ़ाने के लिए यह अच्छा स्ट्रेच है। पूल की दीवारों पर हाथ टिकाकर खड़े हो जाएं, पंजों के बल खड़े हों और हाथों को धीरे-धीरे ऊपर ले जाएं। शरीर को स्ट्रेच करें फिर सामान्य हो जाएं।