फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Alert: To save children from obesity it is necessary to curb junk food

अलर्ट: बच्चों को मोटापे से बचाने के लिए जंक फूड पर लगाम जरुरी

Sun, 30 May 2021 07:25 AM IST
Kuldeep Singh हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 30 May 2021 07:25 AM IST
सार

  • भारत में मोटापे से ग्रसित बच्चों की संख्या 1.44 करोड़ है और 2025 तक बढ़कर 1.7 करोड़ हो जाएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि मोटापे को महामारी का रूप लेने से रोकने के लिए जंक फूड शुगरयुक्त व हानिकारक तत्व से तैयार खाद्य पदार्थों के खाने पर रोक लगानी होगी। बच्चों को सेहत के प्रति जागरूक करना होगा। पोष्टिक आहार के लिए उन्हें प्रेरित करना होगा।

विज्ञापन
Alert: To save children from obesity it is necessary to curb junk food
मोटापा - फोटो : Pixabay

विस्तार

बच्चों को मोटापे से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे। मोटापे से ग्रसित बच्चों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों को शुगर व जंक फूड जैसे खाद्य पदार्थों पर लगाम लगानी होगी। तभी उन्हें मोटापे से बचाया जा सकता है।

विज्ञापन


एम्स ऋषिकेश, इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज के विशेषज्ञों का कहना है कि मोटापे को महामारी का रूप लेने से रोकने के लिए जंक फूड शुगरयुक्त व हानिकारक तत्व से तैयार खाद्य पदार्थों के खाने पर रोक लगानी होगी।
विज्ञापन


1.7 करोड़ हो जाएगी देश में मोटापे से ग्रसित बच्चों की संख्या 2025 तक
भारत में मोटापे से ग्रसित बच्चों की संख्या 1.44 करोड़ है। 2025 तक बढ़कर 1.7 करोड़ हो जाएगी। खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के निर्देश के अनुसार, खाद्य पदार्थ के पैकेट पर फ्रंट ऑफ पैकेज लेबलिंग खाद्य पदार्थ को तैयार करने इस्तेमाल चीजों की विस्तृत जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में अन्य देशों की तुलना में तेजी से पांव पसार रहा मोटापा, चीनी युक्त खाद्य पदार्थ बढ़ा
खानपान के तौर-तरीकों में तेजी से बदलाव के कारण दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत में मोटापा तेजी से पांव पसार रहा है। चीनी युक्त खाद्य पदार्थों के इस्तेमाल के बाजार में भारत वैश्विक स्तर पर शीर्ष 5 देशों की सूची में दूसरे नंबर पर है।

सरकार का नियंत्रण नहीं 
चिंतित वैज्ञानिकों का कहना है कि बच्चों को सेहत के प्रति जागरूक करना होगा। पोष्टिक आहार के लिए उन्हें प्रेरित करना होगा। खासतौर से कोरोना के दौर में जब सारा खेल मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता पर निर्भर करता है। सरकार को भी पैक व प्रोसेस खाद्य पदार्थों को लेकर सख्त कदम उठाने होंगे। 


सभी की जिम्मेदारी 
एम्स ऋषिकेश के निदेशक डॉ रविकांत का कहना है, नीति बनाने वाले की भी यह सारी जिम्मेदारी है कि वह बच्चों के खाद्य पदार्थों के मानक तय करें। जरा सी चूक से भविष्य के लिए हम सेहत की नई परेशानियां खड़ी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed