{"_id":"739a26bbb18a2dd6bb3cb0466d34d75a","slug":"akshay-kumar-fitness-tips-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को कुछ ऐसे फिट रखते हैं अक्षय कुमार ","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
खुद को कुछ ऐसे फिट रखते हैं अक्षय कुमार
Updated Sun, 07 Dec 2014 08:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार का कहना है कि वह सिक्स पैक या ऐट पैक के हिमायती नहीं हैं। वह शरीर को प्राकृतिक तरीके से हृष्ट-पुष्ट बनाए रखने में यकीन रखते हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड में ऐब्स के चलन के बारे में पूछे जाने पर अक्षय ने कहा, "ऐब्स बनाने में बहुत वक्त लगता है। ऐब्स टहलते-टहलते नहीं बन जाते।"
47 वर्षीय अक्षय ने कहा, "मैं इन सिक्स-पैक या ऐट-पैक का समर्थन नहीं करता। मैं शरीर को प्राकृतिक तरीके से सुगठित बनाए रखने में यकीन रखता हूं।"
उन्होंने कहा, "व्यक्ति को अपनी सेहत और भविष्य के बारे में भी सोचना चाहिए। बहुत से लोग ऐसे उत्पादों पर आश्रित हैं, जो उनके शरीर को कुछ दिनों के लिए अच्छा महसूस कराते हैं, लेकिन इनके दीर्घकालिक प्रभाव उनके शरीर के लिए घातक है।" इन दिनों शाहरुख खान, ऋतिक रोशन और आमिर खान जैसे अभिनेता सिक्स या ऐट पैक की नुमाइश कर रहे हैं।
विज्ञापन