फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   3 minute exercise for biceps

डोले बनाना चाहते हैं तो रोज इस कसरत को दें सिर्फ 3 मिनट

Tue, 20 Jan 2015 12:24 PM IST
Updated Tue, 20 Jan 2015 12:24 PM IST
विज्ञापन
3 minute exercise for biceps

विज्ञापन

अगर आप फिल्मी हीरो की तरह डोले बनाना चाहते हैं तो नियमित तौर पर इस कसरत को सिर्फ तीन करना फायदेमंद हो सकता है।

मेन्स हेल्थ में प्रकाशित इस कसरत में मीडियम वेट डंबल्स की मदद से आप अपने बाजुओं को मजबूत बना सकते हैं और डोले बढ़ा सकते हैं।

फिनेस एक्सपर्ट और द इम्पैक्ट नामक पुस्तक के लेखक टॉड डर्किन ने तीन मिनट की कसरत से बाइसेप्स और मसल्स को मजबूत बनाने का दावा किया है।

ध्यान रखें कि किसी भी तरह की वेट ट्रेनिंग कसरत के पहले कार्डियो एक्सरसाइज जरूरी है। हो सके तो किसी प्रशिक्षक के निर्देशानुसार इस कसरत को करें।

ऐसे करें यह कसरत

3 minute exercise for biceps

इसे करने के लिए पहले सीधे खड़े हो जाएं। दोनों हाथों में मीडियम वेट के डंबल लें। बाएं हाथ में डंबल्स से 10 कर्ल करें जबकि दाएं हाथ में डंबल को 90 डिग्री के कोण पर रखें।

अब बाएं हाथ को 90 डिग्री के कोण पर रखें और दाएं हाथ से 10 कर्ल करें। बीच में ब्रेक न लें। 10 कर्ल होने के बाद अब दोनों हाथों से 10 कर्ल करें।

अब शरीर को 90 डिग्री तक आगे की उर झुकाएं और दोनों हाथों से डंबल के 10 कर्ल नीचे से ऊपर की ओर करें।

किसी भी मुद्रा में कसरत करते वक्त ब्रेक न लें। करीब तीन मिनट की इस कसरत से डोने बनाने में मदद मिलेगी। ध्यान रखें कि तीन बार से अधिक यह कसरत न करें वरना मसल्स पुल का खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed