फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   3 exercises to cure bent back

तीन एक्सरसाइज और झुककर चलना बंद

Mon, 19 Nov 2012 02:08 PM IST
तोयज कुमार सिंह
तोयज कुमार सिंह Updated Mon, 19 Nov 2012 02:08 PM IST
विज्ञापन
3 exercises to cure bent back

कसरत के जिन तीन इक्कों की बात हम कर रहे हैं उन्हें करने में ज्यादा से ज्यादा 20 मिनट का वक्त लगेगा और अगर आपने इन्हें सही ढंग से किया है तो यह जान लीजिए, आप चाहकर भी झुककर नहीं चल सकते। यह आपकी अपर बॉडी को नब्बे डिग्री के एंगल पर खड़ा कर देगा।

विज्ञापन


लंबे कद और झरहरे बदन वाले लोग अक्सर झुक कर चलते हैं। धीरे-धीरे यह उनकी आदत बन जाती है और फिर वे चाहकर भी सीधे सीधा नहीं चल पाते क्योंकि तब उनकी कमर उन्हें इसकी मंजूरी नहीं देती। वैसे तो आप जिम जाने की आदत डाल लें तो सब ठीक हो ही जाएगा। बहरहाल ये एक्सरसाइज आजमा कर देखें।
विज्ञापन


फ्लैट बेंच प्रेस
बेंच की सबसे बेसिक और उम्दा कसरत है। वार्म अप के बाद लाइट वेट से शुरू करें और चार सेट लगाएं। सेट हेवी रखने की कोशिश करें। पहले सेट को छोड़कर बाकी किसी सेट में 8 से ज्यादा रैप लगाने की जरूरत नहीं है। आखिरी सेट में हैवी वेट के साथ चार रैप निकाल लेंगे तो भी चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारबेल रो
इसे करते वक्त कमर का खास ध्यान रखें। कमर फ्लैट होगी थोड़ा सा गड्ढा हो तो भी चलेगा मगर किसी भी कीमत पर कमर में कोई कर्व (उकड़) नहीं होना चाहिए। साँस भीतर की ओर खींचते हुए बार को अपनी चेस्ट के ठीक नीचे लाएंगे और साँस छोड़ते हुए उसे जमीन की ओर ले जाएंगे। पूरा असर बैक और ट्राइसेप्स पर पड़ेगा।

हल्का-फुल्का आगे-पीछे हो तो भी चलेगा लेकिन कमर सीधी रहनी चाहिए। बार नीचे आ रही तो ध्यान रखें जोर पंजों पर नहीं हो बल्कि एड़ी पर ही हो। तीन सेट लगाएं ज्यादा से ज्यादा 8 रैप और कम से कम पांच।

डेड लिफ्ट
ताकत की असली परीक्षा लेने और पास होने वाले को बढिय़ा नतीजे देने वाली कसरत हैवी वेट एक्सरसाइज होती है। कमर का खास ध्यान रखें। एक बार जिस पोजीशन में बंध गई वैसी ही रहेगी। कमर में कर्व बिल्कुल नहीं होना चाहिए। बार को कंधों की चौड़ाई पर पकड़ें और सीधे खड़े हों। सीधा खड़ा होने के बाद पीछे की ओर कतई न झुकें।

इस कसरत के साथ एक खास बात यह है कि आप इसमें वेट को सीधे नहीं उठाते हैं। वेट आपकी बॉडी का एक पार्ट बन जाता है और आप बॉडी को उठाते हैं साथ में वेट ऊपर आता है। पूरी ताकत आपकी कमर से और कंधों से लगती है। तीन सेट लगाएं ज्यादा से ज्यादा 8 रैप और कम से कम पांच।

कैसा महसूस होगा
बारबेल रो और डेड लिफ्ट पहली बार करने पर समझ नहीं आतीं। अगर बारबेल रो ठीक से की है तो आपकी बनियान पहले ही सेट में टाइट हो जाएगी। अगर डेड लिफ्ट ठीक की है तो सेट खत्म होने के बाद जब आप चलेंगे तो ऐसा लगेगा जैसे लोवर बैक से कोई आपको कोई आगे की ओर धकेल रहा हो।

ये दोनों कसरतें आपको झुकने नहीं देंगी। इन दोनों पर महारथ हासिल करने में वक्त लगेगा इसलिए वक्त दें। जब आप इन्हें समझ लेंगे तो महज 20 मिनट में ये पूरा शेड्यूल खत्म हो जाएगा।


दर्द होगा

डेड लिफ्ट के बाद अक्सर कमर में दर्द होता है पर ये जरूरी नहीं कि आपने गलत की है इसलिए दर्द हो रहा है। दर्द तो रोटी बनाते वक्त हाथों में भी हो जाता है। बदन को कमफर्ट जोन से बाहर निकालेंगे तो वो नाराजगी जाहिर करेगा ही।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed