फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Father Day 2023 Date know History Significance And How it Celebrated in Hindi

Father Day 2023: इस बेटी ने पिता की याद में पहली बार मनाया था फादर्स डे, जानिए पितृ दिवस का इतिहास

Sun, 18 Jun 2023 08:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 18 Jun 2023 08:00 AM IST
सार

फादर्स डे की नींव रखने वाली बेटी का नाम सोनोरा लुईस था। सोनोरा की मां के निधन के बाद उनके पिता ने अकेले ही बेटी की परवरिश की।

विज्ञापन
Father Day 2023 Date know History Significance And How it Celebrated in Hindi
Father Day 2023 - फोटो : amar ujala

विस्तार

Father Day 2023 Date: पिता और बच्चों का रिश्ता स्नेह के साथ ही जिम्मेदारी, सुरक्षा और फ्रिक का रिश्ता है। मां शिशु को 9 महीने कोख में रहती है और पिता बच्चे के आत्मनिर्भर होने तक उसकी जिम्मेदारी लेते हैं। हर पिता अपने बच्चे से प्यार करता है लेकिन उसके भविष्य को संवारने और आदर्श जीवन देने के लिए सख्ती दिखाने से भी पीछे नहीं हटता है। पिता को त्याग और समर्पण का उदाहरण कह सकते हैं। कई बच्चों के लिए उनके पिता ही सुपरहीरो होते हैं। हालांकि अक्सर बच्चे पिता के सामने अपनी इस भावना को व्यक्त करने में पिछड़ जाते हैं। पिता के प्रेम और त्याग को सम्मान देने के लिए दुनियाभर में हर साल फादर्स डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत एक बेटी ने की, जो अपने पिता से बेहद प्यार करती थी। आज हर बेटा और बेटी अपने पिता को खास महसूस कराने के लिए फादर्स डे मनाते हैं। आइए जानते हैं इस वर्ष फादर्स डे कब मनाया जा रहा है और पहला फादर्स डे किसने मनाया था।

विज्ञापन


फादर्स डे कब मनाते हैं?

विश्व के तमाम देशों में हर पिता को सम्मान देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष जून माह में फादर्स डे मनाते हैं। हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाने की परंपरा है। इस वर्ष 18 जून को फादर्स डे मनाया जा रहा है।
विज्ञापन


पहली बार कब मनाया गया फादर्स डे?

फादर्स डे को पहली बार 1910 में मनाया गया था। वाशिंगटन के स्पोकेन शहर से फादर्स डे मनाने की शुरुआत हुई, जब एक पिता की याद में उसकी बेटी ने एक दिन समर्पित कर दिया। यह बेटी वाशिंगटन की रहने वाली थी, जिसके पिता ने उसे मां से बढ़कर प्यार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बेटी ने मनाया था पहला फादर्स डे?

फादर्स डे की नींव रखने वाली बेटी का नाम सोनोरा लुईस था। सोनोरा की मां के निधन के बाद उनके पिता ने अकेले ही बेटी की परवरिश की। मां की तरह प्यार और पिती की तरह सुरक्षा दी। पिता के प्यार के कारण सोनोरा को कभी अपनी मां की कमी महसूस नहीं हुई।

जून में ही क्यों मनाया जाता है फादर्स डे?

सोनोरा ने अपने पिता और उसके जैसे लाखों करोड़ों पिताओं को समर्पित करते हुए फादर्स डे मनाने के लिए याचिका दायर की। याचिका को सफल बनाने के लिए यूएस तक कैंप लगाए। आखिरकार उनकी मांग पूरी हुई और 19 जून को पहली बार फादर्स डे मनाया गया। जून में फादर्स डे मनाने के पीछे की वजह ये थी कि सोनोरा के पिता का जन्मदिन जून में ही होता था।


फादर्स डे पर आधिकारिक घोषणा

पांच साल बाद 1916 में अमेरिका की राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने फादर्स डे के प्रस्ताव को स्वीकार किया। फिर 1924 में राष्ट्रपति कैल्विन कूलिज ने फादर्स डे को राष्ट्रीय आयोजन घोषित किया। फिर 1966 में राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने फादर्स डे जून के तीसरे रविवार को मनाने का फैसला लिया। वहीं 1972 में राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने इस दिन को अवकाश घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed