फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Eid Al Fitr 2025 Home Decoration ideas for festival eid me ghar kaise sajaye jaane aasan tarike

Eid Home Decoration Ideas: ईद पर घर सजाने के आसान तरीके, पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं

Sun, 30 Mar 2025 04:47 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 30 Mar 2025 04:47 PM IST
सार

घर की सजावट के लिए महंगे डेकोरेशन आइटम्स खरीदने जरूरत नहीं है। आप घर में ही उपलब्ध चीजों का उपयोग करके अपने आशियाने को खूबसूरत बना सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान और बिना ज्यादा खर्च के घर सजाने के शानदार तरीके।  

विज्ञापन
Eid Al Fitr 2025 Home Decoration ideas for festival eid me ghar kaise sajaye jaane aasan tarike
ईद की सजावट - फोटो : Adobe

विस्तार

Eid Al Fitr 2025 Home Decoration Ideas: 31 मार्च को ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। ये त्योहार खुशियों, भाईचारे और नई उमंगों का प्रतीक है। इस मौके पर रिश्तेदार, दोस्त और करीबी घर आते हैं। ऐसे में लजीज पकवानों को सर्व करने से साथ ही घर की सजावट भी खास होनी चाहिए। हालांकि त्योहार में काफी खर्च होते हैं। ऐसे में सजावट के लिए व्यय करना फिजूलखर्ची हो जाता है। लेकिन घर की सजावट के लिए महंगे डेकोरेशन आइटम्स खरीदने जरूरत नहीं है। आप घर में ही उपलब्ध चीजों का उपयोग करके अपने आशियाने को खूबसूरत बना सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान और बिना ज्यादा खर्च के घर सजाने के शानदार तरीके।  

विज्ञापन



विज्ञापन



रंगीन लाइटों से सजाएं घर
 
ईद पर घर को सजाने के लिए फेयरी लाइट्स, एलईडी स्ट्रिंग का उपयोग कर सकते हैं। चाहें तो पुराने दीयों को पेंट करके उसे सजावट के लिए इस्तेमाल में ला सकते हैं। खिड़कियों, बालकनी और दरवाजों पर हल्की रोशनी डालकर त्योहार की रौनक बढ़ाएं।  
विज्ञापन
विज्ञापन



DIY पेपर डेकोरेशन

घर में क्राफ्ट पेपर से चांद-तारे, इस्लामिक मोटिफ्स और लैम्प शेप्स काटकर सजाएं। पुराने कार्डबोर्ड से चांद और मस्जिद की आकृति बनाकर दीवारों पर लगाएं। कागज की झालर और रंगीन कागज से बने लैंपशेड्स से घर को नया लुक दें।  



फूलों से करें खूबसूरत सजावट

अगर आप सजावट में प्राकृतिकता चाहते हैं तो घर में ताजे फूलों के गुलदस्ते रखें। गेंदा, गुलाब और चमेली के फूलों से दरवाजे और दीवारों पर हार बनाकर लगाएं। फ्लावर वॉल हैंगिंग भी घर को सजाने का पारंपरिक तरीका है।


कुशन कवर और पर्दों से बदलें लुक
 
अगर आपके पास पुराने दुपट्टे या साड़ियां हैं, तो उनसे नए कुशन कवर बनाकर घर को फ्रेश लुक दें। पर्दों को बदलकर या उन्हें खूबसूरत लाइट्स और रिबन से सजाकर नया टच दें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed