फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   diwali decoration tips for your home and office here you see many ideas and create your own

दो दिन बाद दस्तक देगी दिवाली, इन तरीकों से अपने घर को दें स्मार्ट और आकर्षक लुक

Thu, 12 Nov 2020 11:00 AM IST
Tanuja Yadav फीचर डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 12 Nov 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
diwali decoration tips for your home and office here you see many ideas and create your own
दिवाली (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social media

दिवाली का त्योहार आने वाला है और आप लोगों के मन में अपने घरों को सुंदर और बेहतर तरीके से सजाने के ख्याल आ रहे होंगे। दिवाली त्योहार की सबसे खास बात यही है कि इस दिन चारो ओर रोशनी ही रोशनी ही रहती है और अंधकार के बादल नहीं होते। यही दिवाली त्योहार का संदेश भी है। 

विज्ञापन


दिवाली के दिन कैसे अपने घर को बहुत सुंदर तरीके से सजाएं, इसके लिए बाजार में तरह-तरह के सामान उपलब्ध हैं। दिवाली के दिन रिश्तेदार घर आते हैं, आप रिश्तेदारों के घर जाते हैं, ऐसे में सुंदर और आकर्षित घर तैयार करना सभी की कामना होती है। हम सभी लोग अपना घर इसलिए सजाते हैं ताकि उसे देख लोग तारीफ करें। 
विज्ञापन


आइए ऐसे ही कुछ टिप्स पर नजर मारते हैं, जो आपके घर को सुंदर और आकर्षित लुक दे सकता है...

लाइट्स से सजाएं घर

diwali decoration tips for your home and office here you see many ideas and create your own
Fairy Lights

दिवाली में सबसे ज्यादा जरूरी और सबसे ज्यादा मांग में रहने वाले साज-सजावट का सामान है रंग-बिरंगी लाइट्स। इन लाइट्स को लगाकर आपका घर पहले से कहीं ज्यादा सुंदर लगने लगता है। आप अपने घर की बालकनी या दिवारों पर लाइट्स लगा सकते हैं।

आजकल तो बाजार में कई तरह की लाइट्स देखने को मिलती हैं। इसमें झरने जैसी लाइट्स भी आती हैं, जो नीचे की तरफ गिरती हुई दिखाई देती हैं। इसके अलावा लाइट्स लगाने की सबसे अच्छी जगह घर की छत मानी जाती है, यहां आप लाइट को बाहर सड़क की तरफ लटकाकर सजा सकते हैं। वहीं पेड़-पौधों पर भी लाइट्स लगाकर उन्हें सजा सकते हैं।

वॉल मिरर देंगे ग्लैम लुक

diwali decoration tips for your home and office here you see many ideas and create your own
वॉल मिरर - फोटो : iStock

लाइट्स के अलावा आप अपने घर को अलग-अलग तरह के वॉल मिरर से सजा सकते हैं। बाजार में साज-सजावट की ऐसी चीजों की भरमार है, आप किसी भी दुकान से अच्छा और आकर्षक वॉल मिरर खरीद सकते हैं और उसे अपने घर की दिवार पर लगा सकते हैं। ये आपके घर को और सुंदर बनाते हैं। 

इसी के साथ आप वॉल मिरर के चारों तरफ फेयरी लाइट्स लगा सकते हैं या मोटे-मोटे बल्व लगा सकते हैं, ये भी आपके घर को या उस कोने को ग्लैम लुक देंगे और पहले से ज्यादा आकर्षक बनाएंगे। दिवाली के लिए वॉल मिरर अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

विज्ञापन

फ्लोर लैंप से सजाएं घर

diwali decoration tips for your home and office here you see many ideas and create your own
फ्लोर लैंप - फोटो : iStock

घर को सजाने के लिए फ्लोर लैंप भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप चाहे तो इसे बाजार से खरीद सकते हैं या ऑनलाइन भी मंगा सकते हैं। ये दिखने में बहुत खूबसूरत होते हैं और स्टाइलिश भी दिखते हैं। फ्लोर लैंप घर को अलग ही लुक देते हैं, ये साइज में थोड़े बड़े होते हैं इसलिए इनको ऐसे कोने में लगाया जाए, जहां जगह ज्यादा हो।


फ्लोर लैंप के पास अगर कोई छोटी सी टेबल रखी है तो उस पर भी आप छोटे-छोटे लैंप्स लगा सकते हैं। ये तरीका आपके घर को अलग लुक देगा और वाह-वाही जरूर दिलाएगा। 

फ्लावर वास से दिखेंगे सुंदर घर

diwali decoration tips for your home and office here you see many ideas and create your own
फ्लावर वास - फोटो : iStock

अगर आपके घर में बहुत बड़ी जगह नहीं है तो आप छोटी सी जगह पर क्रिस्टल फ्लावर वास भी रख सकते हैं। ये देखने में बहुत सुंदर लगता है और घर को आकर्षक लुक देता है। ये देखने में काफी स्टाइलिश लगते हैं और फुल मन को सुकून देते हैं। आप चाहे तो इसमें असली फूल भी लगा सकते हैं।

अगर असली फूल नहीं लगाना चाहते हैं तो नकली और प्लास्टिक के फूल भी लगा सकते हैँ। नए तरह के प्लास्टिक के फूल अच्छा लुक देते हैं और साफ भी दिखाई पड़ते हैं। फ्लावर वास के लिए आपको बड़ी जगह की जरूरत नहीं है, इसे आप छोटी से जगह में भी रख सकते हैं।

रंगोली से लगाएं चार-चांद

diwali decoration tips for your home and office here you see many ideas and create your own
rangoli

दिवाली के त्योहार पर सबसे जरूरी काम रंगोली बनाना है। रंगोली से दिवाली का माहौल बनता है और इसमें आपकी क्रिएटिविटी भी झलकती है। अब स्मार्टफोन के जमाने में आप यूट्यूब या किसी दूसरी वीडियो साइट्स पर रंगोली के नए-नए डिजाइन देख सकते हैं और अपने घर में बना सकते हैं। 

रंगोली बनाने के लिए तरह-तरह के रंग बाजार में उपलब्ध रहते हैं। रंगोली के लिए आप चॉक, भूसा, दिए और मोमबत्ती का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप इतनी मेहनत नहीं करना चाहते हैं तो बनी-बनाई रंगोली भी बाजार में उपलब्ध होती है, उसे अपने घर में इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed