फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Diwali celebration amidst corona virus what should you eat and serve to guest here you know

कोरोना काल में ऐसे मनाएं दिवाली, मेहमानों को दें हल्दी वाला दूध और गिफ्ट में दें मास्क, सैनिटाइजर

Fri, 13 Nov 2020 03:01 PM IST
Tanuja Yadav फीचर डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 13 Nov 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
Diwali celebration amidst corona virus what should you eat and serve to guest here you know
हल्दी वाला दूध - फोटो : अमर उजाला

इस साल दिवाली अनोखे और खास तरीके से मनाई जा सकती है। पूरे देश में कोरोना का माहौल है तो ऐसे में दिवाली भी सावधानी के साथ मनाई जाएगी। हालांकि त्योहार की रौनक के सामने कोरोना का डर थोड़ा फीका पड़ा रहा है लेकिन ये मान लेना कतई ठीक नहीं होगा कि देश में कोरोना खत्म हो गया है।

विज्ञापन


दिवाली के दिन लोग एक-दूसरे के घर बधाइयां देने जाते हैं और मिठाईयां खाने जाते हैं लेकिन कोरोना के दौरान इन्हीं कामों को करने से पहले थोड़ा सावधानी बरतनी होगी। गुजरात में नगर निगम के अधिकारी लोगों से अपील कर रहे हैं कि मस्ती या उल्लास उतना ही करें, जिसमें कोरोना बाधा ना बने। 
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि अपनी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी जैसी बातों का जरूर ध्यान रखें। ऐसे समय में भी मास्क और सैनिटाइजर को बिल्कुल नजरअंदाज ना करें। त्योहार जरूर मनाएं लेकिन कोरोना का भी ध्यान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदारों से मुलाकात कुछ ऐसे करें

दिवाली का त्योहार है, तो इसे कुछ इस तरह से मनाएं कि ये आपके किसी अपने पर भी भारी ना पड़े। दिवाली के समय तमाम रिश्तेदार आपसे मिलने आएंगे या आप उनसे मिलने जाएंगे, ऐसे में सावधानी जरूर बरतें और सरकार की कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइंस का पालन जरूर करें...

  • किसी से मिलने जाएं या कोई आपसे मिलने आए तो मास्क जरूर पहन कर रखें, आंगुतक से भी ऐसा ही आग्रह करें।
  • हाथ मिलाने और गले लगकर मिलने को टालें, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ नमस्कार कर अभिवादन करें।
  • घर के सदस्य, मेहमानों और मुलाकातियों को अनिवार्य रूप से सैनिटाइजर का इस्तेमाल करवाएं।
  • छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्ग और गंभीर बीमारी वाले मरीजों से दूरी बनाकर रखें।
  • होम आइसोलेट, होम क्वारंटीन वाले परिवारों में ना जाएं और वहां से किसी को आने दें।
  • शुभकामनाओं के साथ मास्क, सैनिटाइजर और पल्स ऑक्सीमीटर गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं।

कोरोना काल में मेहमानवाजी कुछ इस तरह करें

भारत में हर त्योहार पर तरह-तरह व्यंजन बनाए जाते हैं और ऐसे में बिना अपने रिश्तेदार को बांटे ये व्यंजन खाए नहीं जाते। लेकिन कोरोना काल में दिवाली किस तरह सावधानी के साथ मनाई जाए, ये सबसे बड़ा सवाल है। सावधानी इसलिए भी क्योंकि अगर जरा सी भी लापरवाही होगी तो वायरस की चपेट में कई लोग आ सकते हैं। ऐसे में खाने के तौर पर मेहमानवाजी कैसे की जाए, आगे पढ़िए...

  • हल्दीयुक्त गर्म दूध, ग्रीन-टी, मसालेदार चाय, नींबू शहद और नींबूयुक्त गर्म पानी का सेवन करें।
  • मेहमानों को रोग-प्रतिरोधक काढ़ा भी सर्व कर सकते हैं।
  • काजू, बादाम, पिस्ता जैसे ड्राईफ्रूट्स मेहमानों के सामने रख सकते हैं।
  • मौसंबी, संतरा, अनानास जैसे फलों का ताजा जूस सर्व कर सकते हैं।
  • फलों के अलावा भिगोए, अंकुरित, उबले चने, मूंग जैसे अनाज रख सकते हैं।
  • सूखे नाश्ते की जगह पर गर्म ताजा नाश्ता कराएं, इसमें इडली, उपमा, ढोकला शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed