फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Best Space Saving Shoe Rack Ideas for Small Homes in 2026

Shoe Rack Ideas: छोटे घर में जूते रखने की टेंशन खत्म! ये 6 स्मार्ट शू-रैक बदल देंगे आपके घर का लुक

Tue, 14 Jul 2026 05:47 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 14 Jul 2026 05:47 PM IST
सार

Space Saving Home Decor Tips: घर में जगह के अनुसार सही शू-रैक चुनना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसके गलत साइज या डिजाइन से घर बिखरा-बिखरा लगता है और आपके जूतों को भी नुकसान हो सकता है।
 

विज्ञापन
Best Space Saving Shoe Rack Ideas for Small Homes in 2026
छोटे घरों के लिए स्टोरेज टिप्स - फोटो : AI

विस्तार

शिखा शिप्रा

विज्ञापन


Home Decor: आज के आधुनिक घरों में जगह की कमी एक आम समस्या है, इसलिए जगह के अनुसार जूते-चप्पल रखने वाला सही शू-रैक चुनना बहुत जरूरी हो जाता है। एक अच्छा शू-रैक न केवल आपके घर को व्यवस्थित रखता है, बल्कि साफ-सफाई और सुंदरता भी बढ़ाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी जरूरत के अनुसार सही शू-रैक का चयन करें।

बंबू शू कैबिनेट

  • आपके छोटे घर के लिए यह स्लिम शू-रैक बिल्कुल उपयुक्त है।
  • इसका लंबा और पतला डिजाइन कम जगह में आसानी से फिट हो जाता है।
  • बांस से बना होने के कारण यह मजबूत, टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल है।
  • इसमें आप आराम से 9 से 12 जोड़ी जूते-चप्पल व्यवस्थित रूप से रख सकती हैं।


वॉल माउंटेड ज्यादा आकर्षक

  • यह दीवार पर लगाया जाने वाला एक आधुनिक और जगह बचाने वाला शू-रैक है।
  • यह छोटे फ्लैट्स व सीमित जगह वाले घरों के लिए उपयोगी है।
  • इसका आकर्षक डिजाइन इंटीरियर को सुंदर बनाता है और जूतों को सुरक्षित रखता है।


पांच लेयर में बहुत कुछ

  • प्लास्टिक बॉडी डिजााइन वाला यह हल्का, टिकाऊ और फ्री-साइज शू-रैक हर जगह फिट हो जाता है।
  • इसे कमरे के बाहर या घर के एंट्री एरिया में रखा जा सकता है।
  • इसका आकर्षक लुक घर की सुंदरता बढ़ाता है और सुविधा भी प्रदान करता है।


रोटेटिंग फीचर जगह बचाए

  • घूमने वाले डिजाइन का यह शू-रैक आपको बिना झुके अपने पसंदीदा फुटवियर तक पहुंचने की सुविधा देता है।
  • इंजीनियर्ड वुड से बना यह रैक मजबूत और आकर्षक होता है, जबकि प्लास्टिक बफर्स फर्श को खरोंच से बचाते हैं।
  • यह आपको छोटे, मध्यम और बड़े आकार में भी मिल जाता है।


फोल्डेबल कहीं भी, कभी भी

  • फोल्डेबल शू-रैक स्टाइलिश है और घर को भी व्यवस्थित रखता है।
  • इसकी मजबूत स्टील बॉडी  इसे टिकाऊ बनाती है।
  • यह दीवार पर आसानी से लगाया जा सकता है।
  • जरूरत अनुसार फोल्ड तथा अनफोल्ड किया जा सकता है।


हैंगिंग, स्लीपर्स ढूंढना आसान

  • इस शू-रैक को आप दीवार, कोने या दरवाजे के पीछे कहीं भी टांग सकती हैं।
  • यह दीवार और दरवाजों पर आसानी से चिपक भी जाता है।
  • इससे गंदे जूते-चप्पल सामने दिखाई नहीं पड़ते।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed