फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोती-कुर्ता और हॉकी के शौकीन थे अटल बिहारी वाजपेयी, ऐसा था उनका लाइफस्टाइल

Sun, 16 Aug 2020 12:58 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 16 Aug 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
Atal bihari vajpayee death anniversary Former prime minister of india Was fond of dhoti kurta and hockey
अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : पीटीआई

भारतीय जनसंघ (भारत का एक पुराना राजनैतिक दल, जिससे 1980 में भारतीय जनता पार्टी बनी) के संस्थापकों में से एक, पूर्व प्रधानमंत्री और देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी को शायद ही देश में ऐसा कोई होगा, जो न जानता हो। 16 अगस्त 2018 को 93 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। आज उनकी दूसरी पुण्यतिथि है। ऐसे में पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। वह एक ऐसे नेता थे, जो अपनी विशुद्ध राजनीति के लिए जाने जाते थे। देश को परमाणु शक्ति से संपन्न राष्ट्र बनाने वाले अटल बिहारी वाजपेयी ने एक बार कहा था, 'भारत को लेकर मेरी एक दृष्टि है- ऐसा भारत जो भूख, भय, निरक्षरता और अभाव से मुक्त हो।' आइए जानते हैं उनके व्यक्तित्व के बारे में, कि उन्हें क्या-क्या पसंद थे यानी उनकी पसंदीदा चीजें कौन-कौन सी थीं। 

Atal bihari vajpayee death anniversary Former prime minister of india Was fond of dhoti kurta and hockey
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : file photo

वाजपेयी का पसंदीदा खेल था हॉकी 

  • हॉकी वैसे भारत का राष्ट्रीय खेल भी है और यह खेल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को काफी पसंद था। इसके अलावा फुटबॉल भी उनके पसंदीदा खेलों में से एक था। हालांकि उन्होंने क्रिकेट को लेकर कभी कुछ कहा नहीं, लेकिन वह क्रिकेट मैच देखते जरूर थे। 
Atal bihari vajpayee death anniversary Former prime minister of india Was fond of dhoti kurta and hockey
अटल बिहारी वायपेयी - फोटो : Social media

धोती-कुर्ता के शौकीन थे वाजपेयी 

  • अटल बिहारी वाजपेयी की पसंदीदा पोशाक में धोती-कुर्ता सबसे ऊपर था। अक्सर वह धोती-कुर्ता ही पहना करते थे। इसकी वजह ये थी कि वह उस जमाने से आते थे, जब सूट-पैंट नहीं बल्कि लोग धोती-कुर्ता ही पहना करते थे। हालांकि ऐसा नहीं है कि उन्हें और कोई पोशाक नहीं पसंद थी। वह कभी-कभी पठान सूट भी पहनना पसंद करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Atal bihari vajpayee death anniversary Former prime minister of india Was fond of dhoti kurta and hockey
अटल बिहारी वायपेयी - फोटो : Social media

मिठाइयों के शौकीन थे अटल बिहारी 

  • बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अटल बिहारी को भिंड मुरैना की गज्जक, जले खोए के पेड़े के साथ-साथ ठग्गू के लड्डू काफी पसंद थे। इसके अलावा वह मछली-मांस भी चाव से खाते थे। प्रधानमंत्री बनने से पहले वह अकसर दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-2 में स्थित एक चीनी रेस्टोरेंट में जाते रहते थे। यह उनका प्रिय रेस्टोरेंट था। 
विज्ञापन
Atal bihari vajpayee death anniversary Former prime minister of india Was fond of dhoti kurta and hockey
अटल बिहारी वायपेयी - फोटो : Social media

फिल्में देखना और गाने सुनना भी था पसंद 

  • 1955 में आई फिल्म 'देवदास' उनकी सबसे प्रिय फिल्मों में से एक था। इसमें दिलीप कुमार और वैजन्ती माला ने काम किया था। इसके अलावा 'बंदिनी' और 'तीसरी कसम' जैसी फिल्में भी उन्हें बेहद पसंद थीं। वह अंग्रेजी फिल्में भी देखा करते थे। ब्रिज ओवर रिवर क्वाय, बोर्न फ्री और गांधी उनकी पसंदीदा अंग्रेजी फिल्में थीं। गानों में उन्हें फिल्म 'कभी-कभी' का गाना 'कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है' और एसडी बर्मन की आवाज में गाया गाना 'ओरे मांझी' काफी पसंद थे। उनके पसंदीदा गायकों में लता मंगेशकर, भीमसेन जोशी, मुकेश और मोहम्मद रफी शामिल थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed