फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Kolkata News ›   Prisoner swallowed phone during checking in kolkata presidency jail

जेल में छापेमारी के दौरान फोन निगल गया कैदी, अस्पताल में भर्ती

Thu, 04 Oct 2018 01:30 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 04 Oct 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
Prisoner swallowed phone during checking in kolkata presidency jail
प्रेसीडेंसी जेल में एक कैदी ने मोबाइल फोन निगल लिया।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सोमवार को एक कैदी ने जेल में मोबाइल फोन निगल लिया। बताया जा रहा है कि निगरानी रखने वाली टीम की छापेमारी के दौरान कैदी ने मोबाइल फोन निगल लिया। छापे के दौरान तो कैदी बच गया लेकिन इस बात का पता तब चला जब कैदी के पेट में जोर का दर्द उठा। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, मोबाइल निगलने वाले कैदी का नाम रामचंद्र है और वो पिछले एक साल से कोलकाता की प्रेसीडेंसी जेल में बंद है। अधिकारीयों के अनुसार इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई।
विज्ञापन


जेल परिसर में हर रोज निगरानी रखने वाली टीम जांच करती है और किसी प्रकार की भनक लगने पर छापेमारी की जाती है। इसी छापेमारी के दौरान रणचंद्र फोन पर बात कर  रहा था। जब उसे छापेमारी की भनक लगी तो जल्दबाजी में कुछ समझ नहीं आया और उसने फोन निगल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात की जानकारी होने पर उसे बांगुर अस्पताल भर्ती किया गया। डॉक्टरों का कहना है की उसकी सर्जरी करनी पड़ेगी। डॉक्टरों का कहना है कि या तो मल त्याग के दौरान मरीज के शरीर के डिवाइस निकलेगी नहीं तो उसकी सर्जरी करनी होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed