फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Work-Life Balance: How to Manage Stress and Find Harmony in Personal and Professional Life

Work Life Balance: तनाव भरी जिंदगी में वर्क लाइफ बैलेंस कैसे बनाएं? जानें जीवन में संतुलन रखने के असरदार तरीके

Thu, 28 Aug 2025 01:49 PM IST
शिवम गर्ग बर्नार्ड मार्र, फोर्ब्स के स्तंभकार
बर्नार्ड मार्र, फोर्ब्स के स्तंभकार Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 28 Aug 2025 01:49 PM IST
सार

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऑफिस की डेडलाइंस, करियर का दबाव, सोशल मीडिया की लत और भविष्य की चिंताएं हमें थका देती हैं। ऐसे हालात में खुद के लिए समय निकालना और मानसिक शांति बनाए रखना बेहद जरूरी हो जाता है। 

विज्ञापन
Work-Life Balance: How to Manage Stress and Find Harmony in Personal and Professional Life
Work Life Balance - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Work-Life Balance: क्या आपको कभी एहसास हुआ है कि आप दिन भर कुछ न कुछ कर रहे होते हैं, फिर भी कहीं न कहीं खुद से दूर होता हुआ महसूस करते हैं? आज की भागमभाग और तकनीक से भरी दुनिया में आप शामिल तो रहते हैं, लेकिन काम की डेडलाइंस, बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव, सोशल मीडिया की लत और भविष्य की चिंता की वजह से खुद का और अपने प्रियजनों का ख्याल रखना आपके लिए चुनौती बन जाता है।

विज्ञापन


ऐसे में कार्य-जीवन संतुलन का महत्व पहले से कहीं ज्यादा बढ़ जाता है। एक स्वस्थ कार्य-जीवन संतुलन का मतलब है कि आप अपने काम और निजी जीवन, दोनों में संतुष्टि और संतुलन महसूस करें। यहां ऐसे ही कुछ आसान, लेकिन प्रभावशाली तरीकों के बारे में बताया गया है, जिनकी मदद से आप न सिर्फ अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन ला सकते हैं, बल्कि खुद को मानसिक रूप से मजबूत भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

कामकाजी दिनचर्या में बदलाव लाएं

रोजाना नियमित रूप से योग करने, साइकिल चलाने या टहलने जैसी शारीरिक गतिविधियों से न केवल आप तंदुरुस्त रहते हंै, बल्कि इनसे आपकी मानसिक स्पष्टता, सकारात्मकता और ऊर्जा का स्तर भी बढ़ता है। इन गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इससे काम के दबाव में आप तनाव महसूस नहीं करेंगे।

 सोशल मीडिया से किनारा

आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती है डिजिटल भटकाव। यह आपके वक्त को दीमक की तरह खा जाता है। ऐसे में, अपने स्क्रीन टाइम पर नियंत्रण रखकर, नोटिफिकेशन को बंद करके और सोशल मीडिया का इस्तेमाल अपने तय समय पर करने जैसे छोटे-छोटे कदम उठाकर आप खुद के लिए वक्त निकाल पाएंगे और आपके पेशेवर जीवन पर भी कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा।

शौक पर भी ध्यान दें

यदि आपका कोई शौक है, तो उसके लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इसके अलावा, अपने लिए प्रेरणादायक कहानियां या पत्र लिखें, जिसमें आप अपनी उपलब्धियों, आभार और सकारात्मक अनुभव साझा कर सकते हैं। कठिन हालातों में इसे पढ़ने से आपको खुद को प्रेरित करने में काफी मदद मिलेगी।  

दिखावटी दौड़ से बचें 

सर्वश्रेष्ठ बनने की होड़ में शामिल न हों, यह महज एक दिखावा है। इसलिए, अपनी कमियों को स्वीकार करें, क्योंकि परफेक्शन (सबसे बेहतर बनना) की चाह तनाव पैदा करती है। साथ ही, अपनी सीमाएं तय करें, अच्छा माहौल और सकारात्मक लोगों का साथ चुनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed