Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   ISRO Apprentice Recruitment 2026 Apply for 400 Vacancies Check Eligibility Stipend Selection Process and Last

इसरो में अप्रेंटिस के 400 पदों पर भर्ती: 10वीं से ग्रेजुएट तक को मौका, मेरिट से होगा चयन, जानें पूरी प्रक्रिया

Sun, 08 Nov 2026 08:27 AM IST
शिवम तिवारी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम तिवारी Updated Sun, 08 Nov 2026 08:27 AM IST
सार

इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में अप्रेंटिस के 400 पदों पर भर्ती निकली है। इसमें इंजीनियरिंग, नॉन इंजीनियरिंग, डिप्लोमा, आईटीआई और वोकेशनल कोर्स करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 6 नवंबर से शुरू हो चुके हैं और 26 नवंबर 2026 तक चलेंगे। चयन पढ़ाई में मिले अंकों और दस्तावेज जांच के आधार पर होगा। प्रशिक्षण की अवधि 12 महीने होगी।
 

विज्ञापन
ISRO Apprentice Recruitment 2026 Apply for 400 Vacancies Check Eligibility Stipend Selection Process and Last
ISRO Apprentice Recruitment - फोटो : AI Generated

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र SHAR (SDSC SHAR), श्रीहरिकोटा में अप्रेंटिस के 400 पदों पर भर्ती निकली है। इसका नोटिफिकेशन 6 नवंबर 2026 को जारी किया गया है। इस भर्ती में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट, नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट, टेक्नीशियन, डिप्लोमा (DCCP), ट्रेड और वोकेशनल अप्रेंटिस के पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी 6 नवंबर से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 26 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयन पढ़ाई में मिले अंकों और दस्तावेजों की जांच के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन


इसरो ने इस भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या SDSC SHAR/SCF/P&GA-II/Apprentice/2026 जारी किया है। इसके तहत कुल छह तरह के अप्रेंटिस पदों पर उम्मीदवारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण की अवधि 12 महीने होगी। चुने गए उम्मीदवारों को उनके पद के अनुसार हर महीने स्टाइपेंड यानी तय राशि मिलेगी। यह भर्ती अप्रेंटिस अधिनियम 1961 और संशोधन अधिनियम 1973 के तहत की जाएगी। आवेदन UMANG पोर्टल के जरिए करना होगा। भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी नीचे दी गई है।

विज्ञापन

विवरण

जानकारी

भर्ती संगठन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)

भर्ती केंद्र

सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र SHAR, श्रीहरिकोटा

विभाग

अंतरिक्ष विभाग, भारत सरकार

विज्ञापन संख्या

SDSC SHAR/SCF/P&GA-II/Apprentice/2026

कुल पद

400

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख

6 नवंबर 2026

आवेदन शुरू होने की तारीख

6 नवंबर 2026

आवेदन की आखिरी तारीख

26 नवंबर 2026

आवेदन का तरीका

ऑनलाइन

चयन का आधार

शैक्षणिक मेरिट और दस्तावेजों की जांच

प्रशिक्षण की अवधि

12 महीने

स्टाइपेंड

9,600 से 12,300 रुपये प्रति माह

आधिकारिक वेबसाइट

isro.gov.in

आवेदन पोर्टल

UMANG

 

किस श्रेणी में कितने पद हैं?

अप्रेंटिस श्रेणी

कुल पद

सामान्य

ओबीसी

एससी

एसटी

ईडब्ल्यूएस

इंजीनियरिंग ग्रेजुएट

50

22

13

7

3

5

नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट

60

27

16

8

4

5

टेक्नीशियन (डिप्लोमा)

35

16

9

5

2

3

डिप्लोमा (DCCP)

60

27

16

8

4

5

ट्रेड अप्रेंटिस

180

75

48

27

13

17

वोकेशनल अप्रेंटिस

15

8

3

2

1

1

कुल

400

175

105

57

27

36

ट्रेड और ब्रांच के हिसाब से कितने पद हैं?

श्रेणी या ट्रेड

पद

इंजीनियरिंग ग्रेजुएट

50

नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट

60

टेक्नीशियन अप्रेंटिस

35

डिप्लोमा (DCCP)

60

ट्रेड अप्रेंटिस

180

वोकेशनल अप्रेंटिस

15

कुल

400

कौन कर सकता है आवेदन?

इंजीनियरिंग ग्रेजुएट पदों के लिए संबंधित विषय में B.E. या B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट पदों के लिए गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर साइंस में B.Sc. अथवा B.Com. या B.A. की डिग्री मांगी गई है। इन पदों के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक या 6.32 CGPA के साथ प्रथम श्रेणी जरूरी है। टेक्नीशियन पदों के लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिए। ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में NCVT से ITI/NTC जरूरी है। वोकेशनल पदों के लिए मान्यता प्राप्त दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स का प्रमाणपत्र चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन कैसे करना होगा?

  • उम्मीदवारों को आवेदन के लिए पहले संबंधित NATS या अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  •  रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद मिले एनरोलमेंट नंबर या अप्रेंटिसशिप रजिस्ट्रेशन नंबर को अपने पास रखें।
  •  इसके बाद UMANG पोर्टल web.umang.gov.in/landing/ पर जाएं। 
  • वहां लॉग इन करके SDSC SHAR Apprenticeship खोजें। 
  • अपनी योग्यता के अनुसार पद चुनें और मांगी गई जानकारी भरें। 
  • जरूरी दस्तावेज JPG, JPEG या PNG फॉर्मेट में अपलोड करें। 
  • शैक्षणिक दस्तावेजों का साइज 1 MB से ज्यादा नहीं होना चाहिए। 
  • फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी जांच लें, क्योंकि जमा होने के बाद बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed