फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   WBJEE 2024 answer key released, link here wbjeeb.nic.in

WBJEE 2024: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी; यहां से करें डाउनलोड

Tue, 07 May 2024 04:12 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 07 May 2024 04:12 PM IST
सार

WBJEE 2024: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने आज डब्ल्यूबीजेईई की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे नीचे बताए तरीके से अनंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
WBJEE 2024 answer key released, link here wbjeeb.nic.in
WBJEE 2024 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

WBJEE 2024: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने आज 07 मई, 2024 को पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- (wbjeeb.nic.in.) के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे कि अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। 

अधिसूचना में कहा गया है, "उम्मीदवार लॉग-इन कर सकते हैं और मॉडल उत्तर कुंजी देख सकते हैं। यदि कोई उम्मीदवार मॉडल उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं है, तो वह दिए गए यूजर इंटरफेस के माध्यम से 9 मई, 2024 तक (रात 11:59 बजे तक) किसी भी कुंजी को चुनौती दे सकता है।"

विज्ञापन

अंकन योजना 
डब्ल्यूबीजेईई 2024 अंकन योजना प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग-अलग है। श्रेणी 01 में, प्रत्येक सही उत्तर एक अंक का है, जबकि श्रेणी 02 में सटीक उत्तर दो अंकों का है। श्रेणी 1 में, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 14 अंक का जुर्माना है, जबकि श्रेणी 02 में, प्रत्येक गलत प्रतिक्रिया के लिए 0.5 अंक काटे जाते हैं। श्रेणी 3 में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।

आपत्ति शुल्क 
उम्मीदवार अपने सुझाव 09 मई, 2024 तक भेज सकते हैं। प्रति चुनौती पर 500 रुपये का शुल्क लागू है। परीक्षा 28 अप्रैल, 2024 को आयोजित की गई थी। आपत्ति शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और UPI से स्वीकार किए जाएंगे। 

विज्ञापन

उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- (wbjeeb.nic.in.) पर जाएं
  • अब होमपेज पर उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यरका के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed