ऑफिस में फोन का ऐसा इस्तेमाल आपकी परफॉर्मेंस पर डालेगा असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग ऑफिस में काम के दौरान बीच-बीच ब्रेक लेकर मोबाइल फोन में व्यस्त हो जाते हैं। ज्यादातर लोगों को ये लगता है कि ऐसा करने से वे अपने दिमाग को रिलैक्स फील करा सकेंगे। खुद भी तरोताजा महसूस करेंगे। लेकिन सच इससे काफी अलग है।
इस संबंध में हुए एक नए शोध में बताया गया है कि ऑफिस में काम के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से आप पर क्या असर होता है। यह शोध बताता है कि मानसिक रूप से चुनौती से भरे काम के बीच मिलने वाले ब्रेक में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से आपका ब्रेन सही तरीके से रिचार्ज नहीं हो पाता है। इसका सीधा असर आपकी परफॉर्मेंस पर पड़ता है। आपका रिजल्ट खराब हो जाता है।
इस बारे में अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी के एक प्रफेसर का कहना है कि 'काम के बीच में ब्रेक लेकर मोबाइल फोन पर मैसेज चेक करने, लोगों से बात करने, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने, सूचना का आदान-प्रदान करने से दिमाग दूसरी तरफ सक्रिय हो जाता है। उसे रिलैक्स करने का वक्त नहीं मिलता। इसके चलते आपका काम प्रभावित होता है।
कैसे की गई स्टडी?
इस विषय पर शोध कर रहे रिसर्चर्स ने 414 कॉलेजों के अंडरग्रेजुअट्स पर स्टडी की। रिसर्चर्स ने कॉलेजों के अंडरग्रेजुएट्स को पजल्स का सेट हल करने के लिए दिया। पजल्स हल करने के दौरान ब्रेक दिया गया। ऐसा देखा गया कि ब्रेक में जिन लोगों ने सेलफोन का इस्तेमाल किया, वे लोग पजल्स को हल करने में सबसे कम सक्षम थे।
ये भी पढ़ें : 10वीं पास के साथ-साथ स्नातकों के लिए भी शानदार मौका, NLC में खाली है जगह
जिन लोगों ने ब्रेक के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया, उन्हें पजल्स हल करने में 19 फीसदी अधिक समय लगा। इतना ही नहीं, उन लोगों ने मोबाइल फोन इस्तेमाल न करने वाले लोगों की तुलना में 22 फीसदी कम पजल्स हल किए।
ये भी पढ़ें : HPCL में अनेक पदों पर नौकरी का मौका, 40 हजार से 1.80 लाख तक होगी सैलरी