यूपीएसएसएससी: यूपी में 1536 पदों पर भर्ती, मैकेनिकल-इलेक्ट्रिकल वालों के लिए मौका, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल भर्ती 2026 के लिए आवेदन की तारीखें घोषित की हैं। मैकेनिकल के 1,156 और इलेक्ट्रिकल के 380 पदों पर भर्ती होगी। योग्य अभ्यर्थियों को पीईटी स्कोरकार्ड और संबंधित इंजीनियरिंग डिप्लोमा की जरूरत होगी। आवेदन शुल्क 25 रुपये है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी आधिकारिक विज्ञापन में पात्रता और अन्य शर्तें जरूर जांच लें।
विस्तार
यूपीएसएसएससी मैकेनिकल भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
|
विवरण |
तारीख |
|---|---|
|
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख |
3 नवंबर 2026 |
|
आवेदन की अंतिम तारीख |
25 नवंबर 2026 |
|
परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख |
25 नवंबर 2026 |
|
आवेदन में सुधार की अंतिम तारीख |
2 दिसंबर 2026 |
|
मुख्य परीक्षा की तारीख |
आयोग के कार्यक्रम के अनुसार |
|
परीक्षा शहर की जानकारी |
परीक्षा से पहले |
|
प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख |
परीक्षा से पहले |
किन पदों पर होगी भर्ती? इस भर्ती में कनिष्ठ अभियंता (मैकेनिकल), तकनीकी सहायक, प्रशिक्षक, सहायक भंडारपाल, मैकेनिक और अन्य तकनीकी पद शामिल हैं।
यूपीएसएसएससी इलेक्ट्रिकल भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
|
विवरण |
तारीख |
|---|---|
|
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख |
6 नवंबर 2026 |
|
आवेदन की अंतिम तारीख |
27 नवंबर 2026 |
|
परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख |
27 नवंबर 2026 |
|
आवेदन में सुधार की अंतिम तारीख |
4 दिसंबर 2026 |
|
मुख्य परीक्षा की तारीख |
आयोग के कार्यक्रम के अनुसार |
|
परीक्षा शहर की जानकारी |
परीक्षा से पहले |
|
प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख |
परीक्षा से पहले |
इलेक्ट्रिकल भर्ती 2026: श्रेणीवार पदों का विवरण
|
श्रेणी |
पदों की संख्या |
|---|---|
|
अनारक्षित वर्ग (यूआर) |
177 |
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) |
33 |
|
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) |
85 |
|
अनुसूचित जाति (एससी) |
78 |
|
अनुसूचित जनजाति (एसटी) |
7 |
|
कुल पद |
380 |
कौन कर सकता है आवेदन?
- मैकेनिकल भर्ती में पद के अनुसार मैकेनिकल इंजीनियरिंग या ऑटोमोबाइल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा मांगा गया है।
- कुछ पदों के लिए अतिरिक्त शैक्षणिक शर्तें भी दी गई हैं।
- इलेक्ट्रिकल भर्ती के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा जरूरी बताया गया है।
- दोनों भर्तियों में आवेदन के लिए यूपीएसएसएससी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी पीईटी का स्कोरकार्ड भी आवश्यक है।
- न्यूनतम आयु सीमा पद के अनुसार 18 से 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष बताई गई है।
- आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
- सही योग्यता और आयु की गणना के लिए अभ्यर्थियों को संबंधित आधिकारिक विज्ञापन देखना चाहिए।
आवेदन शुल्क
दोनों भर्तियों के लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों का आवेदन शुल्क 25 रुपये बताया गया है। भुगतान यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।मैकेनिकल भर्ती 2026: श्रेणीवार पदों का विवरण
|
श्रेणी |
पदों की संख्या |
|---|---|
|
अनारक्षित (यूआर) |
439 |
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) |
98 |
|
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) |
285 |
|
अनुसूचित जाति (एससी) |
319 |
|
अनुसूचित जनजाति (एसटी) |
15 |
|
कुल पद |
1,156 |
ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?
- आवेदन शुरू होने पर अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर संबंधित मुख्य परीक्षा का लिंक खोलें।
- इसके बाद आवश्यक विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क जमा करें।
- फॉर्म जमा करने से पहले नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जानकारियों की जांच जरूर कर लें।
- अंतिम आवेदन की प्रति डाउनलोड करके सुरक्षित रखें। ध्यान दें कि मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल भर्ती की आवेदन तिथियां अलग-अलग हैं।
- फॉर्म भरने से पहले विज्ञापन संख्या 24-परीक्षा/2026 या 25-परीक्षा/2026 की पुष्टि कर लें।