{"_id":"6170b1ccec69fc24b2185ac5","slug":"upsc-has-released-helpline-number-for-the-job-seekers-economically-backward-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएससी : नौकरी के इच्छुक आर्थिक पिछड़े उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
यूपीएससी : नौकरी के इच्छुक आर्थिक पिछड़े उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर
Thu, 21 Oct 2021 05:48 AM IST
Kuldeep Singh
जॉब डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
जॉब डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 21 Oct 2021 05:48 AM IST
सार
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा दिए गए हेल्पलाइन नंबर की मदद से अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवार किसी भी परीक्षा या भर्ती संबंधी प्रश्न के लिए यूपीएससी के अधिकारियों से टोल फ्री नंबर 1800118711 पर जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग
- फोटो : social media
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग ने नौकरी के इच्छुक आर्थिक पिछड़े उम्मीदवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इसकी मदद से अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवार किसी भी परीक्षा या भर्ती संबंधी प्रश्न के लिए यूपीएससी के अधिकारियों से टोल फ्री नंबर 1800118711 पर जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
हेल्पलाइन अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और बेंचमार्क विकलांग (पीडब्ल्यूबीडी) से संबंधित उम्मीदवारों की सहायता के उद्देश्य से स्थापित की गई है।
विज्ञापन
जिन छात्रों ने आवेदन किया है या आयोग की परीक्षाओं/भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे इस हेल्पलाइन की मदद से कोई भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। हेल्पलाइन सभी कार्य दिवसों (कार्यालय समय के दौरान) पर चालू रहेगी।
विज्ञापन