फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   UP Rojgar Mela 2025: Major Job Fairs to Be Held in 14 Districts This June; Learn How to Participate

UP Rojgar Mela: यूपी में नौकरी की बहार! 14 जिलों में लगेंगे बंपर रोजगार मेले; जानें कब और कैसे लें हिस्सा

Tue, 03 Jun 2025 11:59 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 03 Jun 2025 11:59 AM IST
सार

UP Rojgar Mela 2025: उत्तर प्रदेश में जून महीने में 14 जिलों में बंपर रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। ये मेले बेरोजगारों के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर हैं। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा।

विज्ञापन
UP Rojgar Mela 2025: Major Job Fairs to Be Held in 14 Districts This June; Learn How to Participate
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Rojgar Mela: उत्तर प्रदेश में बेरोजगार युवाओं के लिए जून का महीना नौकरी के शानदार अवसर लेकर आया है। 13 जून 2025 तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों जैसे लखनऊ, आगरा, अमेठी, प्रतापगढ़ आदि में कुल लगभग 14 रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। यदि आप अभी तक नौकरी नहीं पा सके हैं, तो ये जॉब फेयर आपके लिए एक सुनहरा मौका साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन


इन रोजगार मेलों में भाग लेने के लिए सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश सरकार के रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद, आप रोजगार मेले की जिला-वार लिस्ट देखकर अपनी सुविधा के अनुसार तय स्थान पर जाकर भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें: सी डेक में ढेरों नौकरियां, 56 की आयु वाले भी कर सकते हैं आवेदन; सैलरी 22 लाख तक सालाना    

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में लगेंगे रोजगार मेले

यह रोजगार मेला 2 जून से 13 जून तक उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में आयोजित किया जाएगा, जिनमें फतेहपुर, प्रतापगढ़, मुजफ्फरनगर, झांसी, गाजीपुर, लखनऊ, बांदा, आगरा, बिजनौर, अमेठी, शाहजहांपुर और बरेली शामिल हैं।

आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाएं

इन जॉब फेयर में भाग लेने के लिए अपने सभी शैक्षिक दस्तावेज जैसे 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन की मार्कशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, मूल निवास प्रमाण पत्र, ईमेल आईडी आदि साथ लेकर जाना जरूरी है। इन दस्तावेजों की जरूरत रजिस्ट्रेशन और इंटरव्यू प्रक्रिया के दौरान पड़ सकती है, इसलिए सभी जरूरी कागजात तैयार रखें।

यह भी पढ़ें: सी डैक में 800+ पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन; बिना शुल्क के अभी यहां से करें पंजीकरण

इंटरव्यू प्रक्रिया 

रोजगार मेले में उपस्थित होकर रजिस्ट्रेशन के बाद आपको इंटरव्यू प्रक्रिया में भाग लेना होगा, जिसमें कंपनियां आपके निजी अनुभव और अन्य जानकारियां प्राप्त करेंगी।  

देखें जिलेवार रोजगार मेले की तारीख

 
तारीख स्थान आयोजन स्थल (Venue)
02 जून - 06 जून फतेहपुर 02 जून: विकास खंड हसवा, 03 जून: बहुआ, 04 जून: विकास खंड धाता, 05 जून: विकास खंड विजयीपुर, 06 जून: विकास खंड एराया
04 जून - 09 जून प्रतापगढ़ जिला सेवा योजन कार्यालय, प्रतापगढ़
04 जून मुजफ्फरनगर सनमती प्राईवेट आईटीआई परिसर, शामली रोड, खानजहांपुर, निकट डल्लू देवता, मुजफ्फरनगर
04 जून झांसी मॉ पीताम्बरा निजी आईटीआई, जेएमके शोरूम के पीछे नंदनपुरा शिवपुरी रोड, झांसी (बृहद रोजगार मेला)
04 जून गाजीपुर मोतीलाल महाविद्यालय, तहसील सैदपुर, रेलवे क्रॉसिंग से 200 मी पश्चिम, वार्ड नं 11, रहेड्डा, सैदपुर गाजीपुर
05 जून लखनऊ ITI अलीगंज, लखनऊ
05 जून बांदा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रधान डाकघर के सामने बंगालीपुरा, बांदा
06 जून आगरा क्षेत्रीय रोजगार मेला कार्यालय, साई की टकिया क्रॉसिंग, एमजी रोड, आगरा
10 जून बिजनौर दिशा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, नेहतौर रोड, धामपुर, बिजनौर
10 जून प्रतापगढ़ बाबू संत बख्स इंजीनियरिंग कॉलेज, एनएच-31, शुखपालनगर, प्रतापगढ़
10 जून अमेठी डीबीएस निजी आईटीआई, नुसरतपुर, तिलोई, जनपद अमेठी
11 जून शाहजहांपुर कैंपस प्लेसमेंट, ITI तिलहार, शाहजहांपुर
12 जून लखनऊ ITI अलीगंज, लखनऊ
13 जून बरेली फ्यूचर यूनिवर्सिटी, लखनऊ रोड, नियर फरीदपुर टोल प्लाजा, बरेली

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed