फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSSC Recruitment 2026: Home Guard Company Commander Posts Open, Graduates Can Apply; 1.6 KM Run Mandatory

बीपीएसएससी भर्ती 2026: होमगार्ड कंपनी कमांडर की भर्ती, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन; 1.6 KM की दौड़ भी जरूरी

Tue, 08 Sep 2026 05:20 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 08 Sep 2026 05:20 PM IST
सार

BPSSC Recruitment 2026: बिहार में होमगार्ड विभाग में कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन के लिए 1.6 किलोमीटर की दौड़ समेत शारीरिक परीक्षा भी देनी होगी।

विज्ञापन
BPSSC Recruitment 2026: Home Guard Company Commander Posts Open, Graduates Can Apply; 1.6 KM Run Mandatory
BPSSC Recruitment 2026 - फोटो : AI

विस्तार

BPSSC Vacancy 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने होम गार्ड विभाग में कंपनी कमांडर (गुल्म समादेशक) के 65 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती पहले से होम गार्ड विभाग में काम कर रहे होमगार्ड जवानों के लिए है। इसमें दैनिक कर्तव्य भत्ता पाने वाले खिलाड़ी भी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती के लिए 10 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। इच्छुक उम्मीदवार BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर 10 अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-6 (Pay Level-6) के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन

देखें रिक्तियों का विवरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटि कुल रिक्तियां महिलाओं के लिए 35% आरक्षित पद स्वतंत्रता सेनानियों के पोता/पोती/नाती/नतिनी के लिए 2% आरक्षित पद
गैर-आरक्षित वर्ग (01) 27 09 01
अनुसूचित जाति (02) 10 04 -
अनुसूचित जनजाति (03) 01 - -
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (04) 11 04 01
पिछड़ा वर्ग (05) 08 03 -
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (06) 06 02 -
पिछड़ा वर्ग की महिला (07) 02 - -
  65 22 02

क्या है आवेदन के लिए जरूरी पात्रता?

  • विशेष गृह रक्षक पात्रता: आवेदक का बिहार गृह रक्षा वाहिनी संगठन में नामांकन और प्रशिक्षण पूरा होना चाहिए। आवेदक ने बिहार गृह रक्षा वाहिनी संगठन में कम से कम 5 वर्ष की सेवा या ड्यूटी पूरी की हो। आवेदन की कटऑफ तिथि पर आवेदक की कम से कम 10 वर्ष की सेवा बाकी होनी चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता: 1 अगस्त 2026 तक आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) परीक्षा पास होना जरूरी है। राज्य सरकार द्वारा स्नातक के समकक्ष मान्यता प्राप्त परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
  • आयु सीमा: 1 अगस्त 2026 को आवेदक की उम्र कम से कम 24 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार की उम्र की गणना मैट्रिक या समकक्ष प्रमाण-पत्र में दर्ज जन्म तिथि के आधार पर की जाएगी।

शारीरिक मापदंड में अंक नहीं मिलेंगे

शारीरिक मापदंड के लिए उम्मीदवारों को कोई अंक नहीं दिए जाएंगे, लेकिन इन्हें पूरा करना अनिवार्य होगा। सामान्य और पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी होनी चाहिए। वहीं, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी और एसटी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की ऊंचाई कम से कम 160 सेमी होनी चाहिए। सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 155 सेमी होनी जरूरी है।

पुरुषों के लिए सीना, महिलाओं के लिए वजन जरूरी

पुरुष उम्मीदवारों में सामान्य, पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए बिना फुलाए सीना 81 सेमी और फुलाने पर 86 सेमी होना चाहिए। वहीं, एससी और एसटी वर्ग के पुरुषों का सीना बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाने पर 84 सेमी होना जरूरी है। दोनों ही मामलों में सीने में कम से कम 5 सेमी का फुलाव होना चाहिए। महिला उम्मीदवारों का वजन कम से कम 48 किलोग्राम होना अनिवार्य है।

पीईटी के लिए जरूरी शर्तें

  • दौड़: पुरुष उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर (1 मील) की दौड़ 6 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी। महिला उम्मीदवारों को 1 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी।
  • ऊंची कूद: पुरुषों को कम से कम 4 फीट और महिलाओं को कम से कम 3 फीट ऊंची कूद लगानी होगी।
  • लंबी कूद: पुरुष उम्मीदवारों को कम से कम 12 फीट और महिलाओं को कम से कम 9 फीट लंबी कूद लगानी होगी।
  • गोला फेंक: पुरुष उम्मीदवारों को 16 पाउंड का गोला कम से कम 16 फीट और महिला उम्मीदवारों को 12 पाउंड का गोला कम से कम 10 फीट फेंकना होगा। PET केवल क्वालिफाइंग होगी, यानी इसमें अलग से अंक नहीं मिलेंगे।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर कंपनी कमांडर भर्ती 2026 से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  • फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और सेवा से जुड़ी जानकारी दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क, यदि लागू हो, तो ऑनलाइन जमा करें।
  • फॉर्म को अच्छी तरह जांचने के बाद सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed