फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   UP Job Fair 2026: 400 Vacancies, Top Companies Hiring, Apply from Home

UP Job Fair: घर बैठे कमाई का मौका, यूपी जॉब फेयर में 400 पदों पर भर्ती, सैलरी 22 हजार तक; फ्री रजिस्ट्रेशन

Wed, 27 May 2026 12:02 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 27 May 2026 12:02 PM IST
सार

Uttar Pradesh Job Fair: उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए घर बैठे नौकरी पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध है। इस ऑनलाइन जॉब फेयर में नामी कंपनियां भाग ले रही हैं और इच्छुक उम्मीदवार बिना किसी शुल्क के फ्री में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UP Job Fair 2026: 400 Vacancies, Top Companies Hiring, Apply from Home
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

UP Job Fair 2026: उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला रोजगार कार्यालय, प्रतापगढ़ ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए ऑनलाइन रोजगार अभियान की शुरुआत की है। यह ऑनलाइन जॉब फेयर 27 मई 2026 से 31 मई 2026 तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न कंपनियां योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी। इच्छुक युवा घर बैठे ही पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं और इंटरव्यू प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

400 पदों पर होगी भर्ती

प्रतापगढ़ में आयोजित ऑनलाइन जॉब फेयर के तहत कुल 400 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस अवसर पर देश की नामी कंपनियां भाग ले रही हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।
विज्ञापन

फ्रेशर से अनुभवी सभी के लिए मौका

इस भर्ती प्रक्रिया में विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन (बीए/एमए) पास उम्मीदवार शामिल हैं। इससे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार पाने का मौका मिलेगा।

इस जॉब फेयर की खास बात यह है कि इसमें फ्रेशर और अनुभवी दोनों प्रकार के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। कंपनियां योग्यताओं के आधार पर चयन करेंगी, जिससे नए और अनुभवी दोनों को रोजगार का लाभ मिलेगा।

कितना मिलेगा वेतन?

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 17,000 रुपये से 22,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है और कोई भी पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार इस लिंक rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर निःशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “नया पंजीकरण (New Registration)” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपनी बेसिक जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और शैक्षणिक विवरण भरें।
  • एक यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं और रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • लॉगिन करके अपने प्रोफाइल में शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की जानकारी अपडेट करें।
  • “ऑनलाइन जॉब फेयर” सेक्शन में जाकर उपलब्ध पदों को देखें।
  • अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी के लिए आवेदन करें और इंटरव्यू/सेलेक्शन प्रक्रिया में भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed