फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   UP Anganwadi Recruitment 2026: Apply for 171 Anganwadi Assistant Posts in Bareilly

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती: बरेली में निकलीं ढेरों नौकरियां, आवेदन शुरू; एक पद पर कई दावेदार तो कैसे होगा चयन?

Wed, 09 Sep 2026 12:30 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 09 Sep 2026 12:30 PM IST
सार

बरेली जिले में आंगनवाड़ी सहायिका के 171 पदों पर भर्ती का मौका है। 12वीं पास महिला उम्मीदवार 8 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। भर्ती से जुड़ी पात्रता और जरूरी जानकारी यहां देखें।

विज्ञापन
UP Anganwadi Recruitment 2026: Apply for 171 Anganwadi Assistant Posts in Bareilly
UP Anganwadi Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

बरेली में आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के तहत 171 आंगनवाड़ी सहायक पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है, जबकि आवेदन की अंतिम तारीख 29 सितंबर 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

देखें रिक्तियों का विवरण

परियोजना का नाम एससी/एसटी ओबीसी सामान्य/अनारक्षित कुल रिक्तियां
आलमपुर जाफराबाद 7 6 8 21
बहेड़ी 3 6 6 15
भदपुरा 0 0 0 0
भोजीपुरा 0 2 5 7
भूता 4 2 2 8
बिथरी चैनपुर 1 5 3 9
दमखेड़ा (रिचा) 0 0 0 0
फरीदपुर 2 5 2 9
फतेहगंज पश्चिमी 4 2 5 11
क्यारा 2 1 6 9
मझगवां 10 8 11 29
मीरगंज 0 0 3 3
नवाबगंज 2 3 3 8
रामनगर 3 1 5 9
शेरघाट 5 4 6 15
बरेली नगर/शहर 1 6 11 18
  44 51 76 171

क्या है आवेदन की शर्तें?

  • इस भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं।
  • उम्मीदवार ने कम से कम 12वीं कक्षा पास की हो।
  • अधिकतम शैक्षणिक योग्यता पोस्टग्रेजुएशन रखी गई है।
  • उम्मीदवार का संबंधित वार्ड या ग्राम सभा का स्थायी निवासी होना जरूरी है।
  • अगर ग्राम सभा में पात्र उम्मीदवार नहीं मिलता है, तो संबंधित न्याय पंचायत के स्थायी निवासी को मौका दिया जाएगा।
  • शहरी क्षेत्र के उम्मीदवारों के निवास प्रमाण पत्र में संबंधित वार्ड का नाम या नंबर दर्ज होना जरूरी है।

चयन में किसे मिलेगी प्राथमिकता?

अगर एक पद के लिए एक से ज्यादा योग्य महिलाएं आवेदन करती हैं, तो चयन प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

बीपीएल परिवार की महिलाओं के लिए प्राथमिकता

  • संबंधित ग्राम सभा/वार्ड की बीपीएल परिवार की विधवा महिला को पहली प्राथमिकता मिलेगी।
  • इसके बाद बीपीएल परिवार की कानूनी रूप से तलाकशुदा या परित्यक्त महिला को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • अगर ऐसी कोई महिला उपलब्ध नहीं है, तो संबंधित ग्राम सभा/वार्ड की बीपीएल परिवार की अन्य महिला का चयन किया जाएगा।

बीपीएल उम्मीदवार नहीं मिले तो एपीएल वर्ग से होगा चयन

  • संबंधित ग्राम सभा/वार्ड की गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) परिवार की विधवा महिला को प्राथमिकता मिलेगी।
  • इसके बाद एपीएल परिवार की कानूनी रूप से तलाकशुदा या परित्यक्त महिला को मौका मिलेगा।
  • अंत में संबंधित ग्राम सभा/वार्ड की एपीएल परिवार की अन्य महिलाओं पर विचार किया जाएगा।


जरूरी दस्तावेज: विधवा उम्मीदवार को ग्राम पंचायत अधिकारी या संबंधित नगर निकाय द्वारा जारी मृत्यु प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर की प्रमाणित प्रति देनी होगी। वहीं, तलाकशुदा या परित्यक्त महिला के लिए सक्षम न्यायालय का वैध कानूनी आदेश मान्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है आवेदन का तरीका?

  • सबसे पहले आंगनवाड़ी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
  • होमपेज पर बरेली आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे नाम, पता, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र में भरी गई सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed