TS TET 2024: टीएस टीईटी के लिए खुली आवेदन सुधार विंडो, tstet2024.aptonline.in पर जाकर करें फोर्म में बदलाव
TS TET 2024: तेलंगाना राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने तेलंगाना राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीएस टीईटी) 2024 के लिए आवेदन सुधार विंडो खोल दी है। कैसे कर सकते हैं फोर्म में बदलाव, यहां पढ़ें।
विस्तार
TS TET 2024: स्कूल शिक्षा विभाग, तेलंगाना ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीएस टीईटी) 2024 के लिए आवेदन सुधार विंडो खोल दी है। जिन उम्मीदवारों ने अपने आवेदन जमा कर दिए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट, tstet2024.aptonline.in/tstet/ पर जाकर अपने फोर्म में बदलाव कर सकते हैं।
आपको बता दें कि सुधार सुविधा समाप्त होने के बाद परीक्षा प्राधिकरण टीएस टीईटी आवेदन पत्र को संपादित करने के किसी भी अन्य अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को पंजीकरण के समय उपयोग किए गए आधार नंबर, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर को छोड़कर सभी क्षेत्रों को संपादित करने की अनुमति दी जाएगी।
इस वर्ष टीएस टीईटी की परीक्षा राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 20 मई से 3 जून तक, दो सत्रों में सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्य के 11 जिलों में सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “तेलंगाना शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीएस-टीईटी-2024) में उपस्थित होने के लिए तेलंगाना राज्य के स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षक बनने के इच्छुक पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।”
TS TET 2024: किन विवरणों में कर सकते हैं बदलाव
उम्मीदवारों को पंजीकरण के समय उपयोग किए गए आधार नंबर, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर को छोड़कर सभी क्षेत्रों को संपादित करने की अनुमति दी जाएगी। हालाँकि, आधार नंबर, फोटो और हस्ताक्षर को संपादित करने के लिए उम्मीदवार हेल्पडेस्क से 7032901383 या 7075701768/84 पर संपर्क कर सकते हैं।
TS TET 2024: कैसे करें आवेदन पत्र में बदलाव
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tstet2024.aptonline.in पर जाएंगे।
- उसके बाद 'लॉगिन' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- फॉर्म में विवरण सही या संपादित करें और फोर्म को सबमिट करें।
- अंत में फॉर्म को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।