TNPSC Group 2 Result 2025: तमिलनाडु ग्रुप-2 और 2ए प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित, फटाफट इस लिंक से करें चेक
TNPSC Group 2 Result 2025 OUT: तमिलनाडु लोक सेवा आयोग ने ग्रुप-2 और 2A प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से तुरंत अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
TNPSC Group 2 Result 2025: तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ने ग्रुप 2 और ग्रुप 2A की प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परिणाम 22 दिसंबर, 2025 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर उपलब्ध हुआ। 28 सितंबर, 2025 को आयोजित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब यह पता लगा सकते हैं कि उन्होंने मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए योग्यता हासिल की है या नहीं।
645 पदों पर होगी भर्ती
TNPSC Group 2 और 2A प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है। इस PDF में केवल योग्य उम्मीदवारों के पंजीकरण नंबर शामिल हैं, व्यक्तिगत स्कोर नहीं दिया गया है। उम्मीदवार इस सूची के माध्यम से यह जान सकते हैं कि वे मुख्य परीक्षा के लिए पात्र हैं या नहीं।
परिणाम के साथ ही TNPSC ने मुख्य परीक्षा की तिथियां, शुल्क भुगतान अनुसूची और दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया की जानकारी भी साझा की है। यह भर्ती तमिलनाडु सरकार के विभिन्न विभागों में 645 ग्रुप 2 और 2A पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।
कब होगी तमिल पात्रता परीक्षा?
ग्रुप 2 मुख्य परीक्षा का आयोजन फरवरी 2026 में करने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा दो तिथियों पर होगी। 8 फरवरी 2026 को दोपहर सत्र में पेपर-I (तमिल पात्रता परीक्षा) और 22 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न सत्र में पेपर-II (सामान्य अध्ययन) आयोजित किया जाएगा। इसमें पहला पेपर केवल योग्यता परीक्षा होगा, जबकि दूसरा पेपर मेरिट सूची तैयार करने के लिए निर्णायक माना जाएगा। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में प्रवेश करेंगे।
कैसे चेक करें रिजल्ट
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके TNPSC ग्रुप 2 और 2A प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं:
- पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर tnpsc.gov.in जाएं।
- होमपेज पर “परिणाम” या “नवीनतम सूचनाएं” अनुभाग पर क्लिक करें।
- “संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा - समूह 2 और 2A प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025” लिंक खोजें।
- लिंक पर क्लिक करें; स्क्रीन पर परिणाम PDF फाइल खुल जाएगी।
- PDF में Ctrl+F दबाकर अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नंबर PDF में दिखाई देता है, तो आप मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त हैं।