{"_id":"670359fcd7e2e39cf306a62c","slug":"thinking-better-for-career-is-not-selfishness-pay-special-attention-to-these-things-for-a-better-future-2024-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Career Decisions: कॅरियर के लिए बेहतर सोचना स्वार्थ नहीं है, बेहतर भविष्य के लिए इन बातों का रखें खास ध्यान","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
Career Decisions: कॅरियर के लिए बेहतर सोचना स्वार्थ नहीं है, बेहतर भविष्य के लिए इन बातों का रखें खास ध्यान
Mon, 07 Oct 2024 09:18 AM IST
मेघा झा
कैरी कूपर, प्रोफेसर मेनचेस्टर विश्वविद्यालय
कैरी कूपर, प्रोफेसर मेनचेस्टर विश्वविद्यालय
Published by: मेघा झा
Updated Mon, 07 Oct 2024 09:18 AM IST
सार
Career Decisions: अपने कॅरिअर के बारे में सोचना स्वार्थ नहीं है। इसलिए यदि आप कुछ अलग या नई नौकरी की ओर रुख करने का विचार बना रहे हैं, तो किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
Career Decisions
- फोटो : Freepik
विस्तार
कॉरपोरेट सेक्टर में कई बार कंपनियां आर्थिक तंगी का सामना करती हैं, उनमें से कुछ तो दिवालिया होकर बंद भी हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में वहां काम करने वाले बहुत सारे पेशेवरों का कॅरिअर बर्बाद हो जाता है। वहीं कुछ को आर्थिक जोखिमों और कॅरिअर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मन में यह सवाल आना लाजमी है। कि क्या ऐसी स्थिति में संगठन में रूकना चाहिए या नहीं। अपने कॅरिअर के बारे में सोचना स्वार्थ नहीं है। इसलिए यदि आप कुछ अलग या नई नौकरी की ओर रुख करने का विचार बना रहे हैं, तो किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
Trending Videos
कंपनी में आपका नेतृत्व
सबसे पहले तो आपको यह विचार करना चाहिए कि आप जिस भूमिका का नेतृत्व कर रहे हैं, क्या वह वैसा ही बना रहेगा या उसमें बदलाव किए जाएंगे। इसलिएआपको इस बात का मूल्यांकन अवश्य करना चाहिए कि क्या आपको अगली नौकरी में जो जिम्मेदारी दी जाएगी, वह पहले की तुलना में अधिक लचीली होगी और क्या उसमें सफल होने की संभावना अधिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन