फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Thinking better for career is not selfishness, pay special attention to these things for a better future

Career Decisions: कॅरियर के लिए बेहतर सोचना स्वार्थ नहीं है, बेहतर भविष्य के लिए इन बातों का रखें खास ध्यान

Mon, 07 Oct 2024 09:18 AM IST
मेघा झा कैरी कूपर, प्रोफेसर मेनचेस्टर विश्वविद्यालय
कैरी कूपर, प्रोफेसर मेनचेस्टर विश्वविद्यालय Published by: मेघा झा Updated Mon, 07 Oct 2024 09:18 AM IST
सार

Career Decisions: अपने कॅरिअर के बारे में सोचना स्वार्थ नहीं है। इसलिए यदि आप कुछ अलग या नई नौकरी की ओर रुख करने का विचार बना रहे हैं, तो किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
Thinking better for career is not selfishness, pay special attention to these things for a better future
Career Decisions - फोटो : Freepik

विस्तार

कॉरपोरेट सेक्टर में कई बार कंपनियां आर्थिक तंगी का सामना करती हैं, उनमें से कुछ तो दिवालिया होकर बंद भी हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में वहां काम करने वाले बहुत सारे पेशेवरों का कॅरिअर बर्बाद हो जाता है। वहीं कुछ को आर्थिक जोखिमों और कॅरिअर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मन में यह सवाल आना लाजमी है। कि क्या ऐसी स्थिति में संगठन में रूकना चाहिए या नहीं। अपने कॅरिअर के बारे में सोचना स्वार्थ नहीं है। इसलिए यदि आप कुछ अलग या नई नौकरी की ओर रुख करने का विचार बना रहे हैं, तो किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

कंपनी में आपका नेतृत्व

सबसे पहले तो आपको यह विचार करना चाहिए कि आप जिस भूमिका का नेतृत्व कर रहे हैं, क्या वह वैसा ही बना रहेगा या उसमें बदलाव किए जाएंगे। इसलिएआपको इस बात का मूल्यांकन अवश्य करना चाहिए कि क्या आपको अगली नौकरी में जो जिम्मेदारी दी जाएगी, वह पहले की तुलना में अधिक लचीली होगी और क्या उसमें सफल होने की संभावना अधिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवसर की संभावनाएं

किसी भी पेशेवर के लिए नेतृत्व से भी अहम होता है। कंपनी द्वारा उनको और उनके काम को अहमियत देना । इसलिए यदि कंपनी का बुरा समय चल रहा है, तो आपको यह विचार करना चाहिए कि कंपनी प्रबंधन आपके कौशल और योगदान को कितना महत्व दे रहे हैं। और आने वाले भविष्य में आपकी क्या स्थिति होगी। यानी यहां रहकर आपको लंबे समय तक अधिक अवसर मिलेंगे या नहीं। इसके अलावा आपको नए अवसरों के बारे में भी अवश्य सोचना चाहिए, क्योंकि लगातार एक ही भूमिका में बने रहने से आपकी कार्य उत्पादकता और मनोदशा पर गहरा असर पड़ता है।
विज्ञापन

व्यक्तिगत ब्रांड

ऐसी किसी भी कंपनी में काम करने के दौरान आपको अपने नेतृत्व और आपके काम के महत्व से इतर इस बात पर भी विचार करना चाहिए कि क्या इस संगठन से जुड़ने के बाद आपके व्यक्तिगत छवि या पहचान को कोई नुकसान पहुंचा है। अगर आपको ऐसा महसूस होता है कि आपके व्यक्तिगत ब्रांड की छवि कम हुई है, तो भी जल्दबाजी में नौकरी को छोड़ने का विचार नकरें। आप उन कंपनियों की तलाश कर सकते हैं, जहां आपकी भूमिका और आपके काम को तवज्जो मिले।

बदलाव का मौका

कई बार पेशेवर अपने कॅरिअर के मध्य पड़ाव पर आने के बाद कुछ अलग करने का प्रयास करते है, जैसे खुद का स्टार्टअप या बिजनेस शुरू करना। ऐसे समय में यह विचार अवश्य करें कि क्या कॅरिअर के महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंचने के बाद कुछ अलग करना लाभदायक होगा। सारे कारकों पर विचार करने के बाद अपना निर्णय लें और याद रखें कि डूबते जहाज को छोड़ने का मन बनाते समय दोबारा वहीं नौकरी की तलाश न करें, बल्कि कुछ अलग करने का भी प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed