फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   'There is no age to learn' proved this to be true by GS Pandey of Mathura, learning Graphic Designing course at the age of 72

'सीखने की कोई उम्र नहीं होती' इसे सच कर दिखाया मथुरा के जीएस पांडेय ने, 72 साल की उम्र में सीख रहे हैं Graphic Designing कोर्स

Wed, 23 Mar 2022 03:12 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 23 Mar 2022 03:12 PM IST
सार

आज की डिजिटल दुनिया में ग्राफिक डिजाइनिंग का क्षेत्र सबसे ज्यादा नौकरियां देने वाले क्षेत्र के रूप में उभर रहा है। लगभग सभी इंडस्ट्री में प्रोफेशनल ग्राफिक डिजाइनर की मांग बढ़ रही है। यही वजह है कि युवा इस क्षेत्र को आज के समय के बेहतरीन करियर ऑप्शन के तौर पर देख रहे हैं।

विज्ञापन
'There is no age to learn' proved this to be true by GS Pandey of Mathura, learning Graphic Designing course at the age of 72
Graphic Design Course - फोटो : safalta

विस्तार

आज के समय में कंप्यूटर और इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल ने ग्राफिक डिजाइनिंग के क्षेत्र में भी ढेरों संभावनाएं पैदा की हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि इंटरनेट के साथ ही ग्राफिक डिजाइनिंग भी आज की दुनिया में कामकाज एक अहम हिस्सा बन गया है। आज की डिजिटल दुनिया में हर चीज कंप्यूटराइज्ड हो गई है। अब चीजों को हाथों के बजाय कंप्यूटर से तैयार किया जाने लगा है और ग्राहक भी डिजिटल तस्वीर देखकर ही चीजों का चुनाव कर रहे हैं। किसी भी वस्तु की ग्राफिक डिजाइन (ग्राफिक तस्वीर) बनाने वाले को ही ग्राफिक डिजाइनर कहा जाता है। ग्राफिक डिजाइनर कंप्यूटर पर डिजाइनिंग सॉफ्टवेयर के जरिए ग्राफिक डिज़ाइन बनाता है। यही वजह है कि दिनों-दिन इस क्षेत्र में प्रोफेशनल्स की मांग बढ़ती जा रही है। ऐसे में इसे सीखने के लिए सिर्फ जज्बा और जुनून चाहिए जिसे सही मायने में सच कर दिखाया 72 वर्ष के जीएस पांडेय जी ने। 

विज्ञापन

72 साल के जीएस पांडेय सीख रहे हैं ग्राफिक डिजाइनिंग 

मथुरा के रहने वाले 72 साल के जीएस पांडेय ने सफलता के ग्राफिक डिजाइनिंग कोर्स में एडमिशन लिया है। जीएस पांडेय का मानना है कि जब किसी व्यक्ति के मन में कुछ सीखने का जज्बा हो तो उसकी बढ़ती उम्र भी उसको वो काम करने से रोक नहीं सकती। वो बताते हैं कि उन्होंने एक सुबह अखबार में सफलता के इस खास ग्राफिक डिजाइनिंग कोर्स से संबंधित विज्ञापन देखा और तुरंत कोर्स में दाखिला लेने का फैसला कर लिया। चलिए जानते हैं जीएस पांडे जी की जुबानी कि किस तरह उनके मन में ग्राफिक डिजाइनिंग सीखने का ख्याल आया। 

विज्ञापन

"बैंक प्रबंधक के पद से लगभग 12 वर्ष पूर्व सेवानिवृत होने के पश्चात् स्वयं को व्यस्त रखने की दृष्टि से ज्ञानार्जन एवं स्वाध्याय सर्वोतम साधन प्रतीत हुआ। इसी क्रम में एक दिन अमर उजाला में ऑनलाइन शिक्षा प्रदाता सफलता डॉट कॉम के विभिन्न विज्ञापन देखकर उनके द्वारा संचालित किए जारहे बेसिक ग्राफिक्स डिजाइन पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने की इच्छा बलवती हुई। किन्तु विचार आया कि वरिष्ठ नागरिक होने के कारण संभवतः प्रवेश न मिले। फिर भी संबंधित अधिकारी से इस हेतु मैंने संपर्क किया और मुझे बहुत सरलता से तुरंत पाठ्यक्रम में प्रवेश मिल गया। वर्तमान में मैं इस पाठ्यक्रम में अध्ययनरत हूँ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पाठ्यक्रम के अन्तर्गत एडवांस्ड डिजिटल मार्केटिंग कोर्स के विषय में भी विशेषजों के साथ लाइव सेशन का आयोजन किया गया। मन में विचार आया कि हम जो कुछ सीख रहे हैं उसका उपयोग एवं विस्तार डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में भी है। कम से कम हम अपने परिवार एवं समाज के युवाओं को स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित तो कर ही सकेंगे साथ में तेजी से प्रगति कर रहे इस क्षेत्रका सटीक तकनीकी जान भी प्राप्त कर सकेंगे। जानार्जन सदैव उपयोगी तो होता ही है तथा समय के सदुपयोग के साथ प्रभावी एवं लाभकारी रचनात्मकता का कारण भी बन सकता है। आवश्यकता इस शास्त्रवचन के पालन करने की है- स्वाध्यायान्मा प्रमदः अर्थात् अध्ययन में प्रमाद नहीं करना चाहिए। वृद्धावस्था में ही हमारे अधिकतर ऋषि-मुनियों ने इसी मर्यादा का पालन करते हुए प्रत्येक क्षेत्र में असीम जान को प्राप्त कर मानवमात्र के लिए उत्कृष्ट एवं सर्वोपयोगी ग्रन्थों की रचना का स्तुत्य कार्य किया उन्नत के चलते हमारे पास वर्तमान में उच्चस्तरीय साधन उपलब्ध है फिर हमें उनका उपयोग करने में पीछे नहीं रहना चाहिए ।
निश्चित रूप से सफलता द्वारा चलाए जा रहे ये तथा अन्य पाठ्यक्रम हम जैसे वरिष्ठ नागरिकों में नवऊर्जा का संचार कर हमें समाज के लिए और अधिक उपयोगी बना रहे है।"

ग्राफिक डिजाइनिंग कोर्स के फायदे

सफलता डॉट कॉ़म के इस कोर्स में फील्ड के एक्सपर्ट्स छात्रों को ग्राफिक डिजाइनिंग सिखाते हैं। इस कोर्स में प्रैक्टिल ट्रेनिंग पर खास ध्यान दिया जाता है। इतना ही नहीं यहां विशेषजों के साथ लाइव सेशन का भी आयोजन किया जाता है ताकि छात्रों को ज्यादा से ज्यादा प्रोफेशनल्स का गाइडेंस मिल सके। ये क्षेत्र हर दिन नौकरियों के हजारों दरवाजें खोलता है और इस क्षेत्र में प्रोफेशनल्स की मांग भी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। जीएस पांडेय कहते हैं कि यहां हमे ग्राफिक डिजाइनिंग के उपयोग के साथ ही इसके विस्तार के बारे में भी सिखाया जा रहा है। हम नौकरी करें ना करें लेकिन ये हुनर हमारे रोजमर्रा के कामों में भी हमारी बहुत मदद कर सकता है। हम घर बैठे भी कंप्यूटर पर इस हुनर के जरिए लाखों कमा सकते हैं। मैं अपनी बात करूं तो मैं इस कोर्स के बाद अपने परिवार और समाज के युवाओं को स्वावलंबी बनने और रोजगार के रास्ते पैदा करने के लिए तो प्रेरित कर ही सकता हूं। वैसी भी तकनीक की इस दुनिया में हर किसी को तकनीक से रूबरू होना ही चाहिए। 
अगर आप भी किसी क्रिएटिव फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो ग्राफिक डिजाइनिंग आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इस क्षेत्र में प्रोफेशनल्स की सैलरी भी लाखों में होती है। देश में बहुत सारे संस्थान ग्राफिक डिजाइनिंग का कोर्स कराते हैं लेकिन ज्यादातर संस्थानों के कोर्सेस की फीस बहुत ज्यादा होती है। युवाओं की इस परेशानी को दूर करते हुए सफलता डॉट कॉम एक बेहद खास ग्राफिक डिजाइनिंग कोर्स चला रहा है। खास बात ये है कि ये एक ऑनलाइन कोर्स है जिसकी फीस भी काफी कम है। इस कोर्स के जरिए युवा घर बैठे ग्राफिक डिजाइनिंग के सभी गुर सीख सकते हैं। सफलता का कोर्स करने के बाद कई युवाओं ने लाखों की सैलरी वाली नौकरी हासिल की है। 

सफलता के साथ कम फीस में सीखे ग्राफिक डिजाइनिंग

अगर आप भी बदलती दुनिया के बदलते दौर में कुछ नया सीखना चाहते हैं और अपने करियर को बूस्ट देना चाहते हैं तो आज ही ये ग्राफिक डिजाइनिंग कोर्स ज्वाइन कर लें। आज के समय में लगभग हर इंडस्ट्री में ग्राफिक डिजाइनर की मांग है। ग्राफिक डिजाइनिंग सीख कर आप भी आसानी से किसी भी संस्थान में नौकरी पा सकते हैं और अपने करियर को ऊंची उड़ान दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed