SSC CGL 2024: एसएससी सीजीएल के लिए आवेदन विंडो आज होगी बंद, 17000+ पदों के लिए यहां करें पंजीकरण
SSC CGL 2024: एसएससी सीजीएल भर्ती परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो आज बंद हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CGL 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा या एसएससी सीजीएल के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो आज बंद हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट- ssc.gov.in. पर जाकर कर सकते हैं। भर्ती अभियान का लक्ष्य लगभग 17727 रिक्तियों को भरना है।
एसएससी सीजीएल 2024 के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) और आरक्षण के लिए पात्र भूतपूर्व सैनिकों (ईएसएम) के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
SSC CGL 2024: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
पद के आधार पर आयु सीमा 18-30 वर्ष, 20 से 30 वर्ष, 18-32 वर्ष या 18 से 27 वर्ष निर्धारित है। आयु सीमा निर्धारित करने की कट-ऑफ तिथि 01 अगस्त, 2024 होगी और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
इसी तरह, शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकताएं भी पद के अनुसार अलग-अलग हैं। उम्मीदवार विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना देख सकते हैं।
SSC CGL 2024: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन दो-स्तरीय कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीई) के माध्यम से किया जाएगा, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन दौर होगा। अधिसूचना में कंप्यूटर आधारित परीक्षा की योजना और पाठ्यक्रम का उल्लेख किया गया है।
आयोग ने कहा कि अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद उपयोगकर्ता विभागों द्वारा दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।
SSC CGL 2024: न्यूनतम उत्तीर्ण मानदंड
- अनारक्षित वर्ग के लिए 30 प्रतिशत
- ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 25 प्रतिशत
- अन्य सभी श्रेणियों के लिए 20 प्रतिशत
त्रुटियों का अधिकतम प्रतिशत (न्यूनतम अर्हता मानक) अनारक्षित वर्ग के लिए 20 प्रतिशत, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 25 प्रतिशत और अन्य सभी श्रेणियों के लिए 30 प्रतिशत है।