फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   SSB Odisha 2024: Today is the last date to register for the posts of SSB Odisha Junior Assistant, apply here

SSB Odisha 2024: एसएसबी ओडिशा जूनियर सहायक के पदों पर पंजीकरण करने की आज अंतिम तिथि, यहां करें आवेदन

Mon, 15 Apr 2024 05:10 PM IST
कृपा अरोड़ा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Mon, 15 Apr 2024 05:10 PM IST
सार

SSB Odisha 2024: राज्य चयन बोर्ड ( एसएसबी ) ओडिशा आज ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, सीएचएसई, ओडिशा और बीएसई, में जूनियर असिस्टेंट के पद के लिए आवेदन विंडो बंद करने वाला है। कैसे करें आवेदन, यहां पढ़े।

विज्ञापन
SSB Odisha 2024: Today is the last date to register for the posts of SSB Odisha Junior Assistant, apply here
SSB Odisha 2024 - फोटो : Freepik

विस्तार

 
विज्ञापन

SSB Odisha 2024: राज्य चयन बोर्ड ( एसएसबी ) ओडिशा आज ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, सीएचएसई, ओडिशा और बीएसई, में जूनियर असिस्टेंट के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद करने वाला है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, ssbodisha.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

इस भर्ती अभियान के तहत ओडिशा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीएचएसई) और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई), ओडिशा में कुल 108 जूनियर असिस्टेंट के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और कंप्यूटर कौशल परीक्षा पर आधारित होगा। 

विज्ञापन


परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए अनारक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है, जबकि एससी, एसटी, एसईबीसी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

SSB Odisha 2024: आवदन शुल्क 

इस भर्ती अभियान में भाग लेने के लिए अनारक्षित (यूआर), सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (एसईबीसी) श्रेणियों के उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए पंजीकरण करने के लिए 500 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 200 रुपये का शुल्क देना होगा।

SSB Odisha 2024: आयु-सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 38 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। 

SSB Odisha 2024: शैक्षणिक योग्यता 

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों को बुनियादी कंप्यूटर कौशल का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए। 

SSB Odisha 2024: कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर जाएंगे।
  • उसके बाद जूनियर असिस्टेंट एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करने के बाद फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • अंत में उम्मीदवार फोर्म को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed