SSB Constable GD: एसएसबी में आने वाली है खिलाड़ियों के लिए भर्ती, भरे जाएंगे 404 पद; जानें विस्तृत विवरण
SSB Constable GD Sports Quota Recruitment 2026: एसएसबी में कांस्टेबल जीडी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती का नोटिस जारी हो चुका है। कुल 404 खिलाड़ियों की भर्ती की जाएगी। भर्ती का विस्तृत नोटिस जल्द जारी होगा।
विस्तार
SSB Constable GD Sports Quota Recruitment: सशस्त्र सीमा बल ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा 27 अप्रैल 2026 को जारी इस सूचना के अनुसार कुल 404 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।
यह भर्ती खासतौर पर उन खिलाड़ियों के लिए है जिन्होंने राष्ट्रीय या राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। चयन प्रक्रिया में खेल उपलब्धियां, शारीरिक मानक, मेडिकल फिटनेस और दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे।
विस्तृत विज्ञापन जल्द जारी किया जाएगा, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अपनी तैयारी पूरी कर लें।
आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवार भर्ती संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए नियमित अंतराल पर एसएसबी भर्ती वेबसाइट (www.recruitment.ssb.gov.in) और एसएसबी की मुख्य वेबसाइट (www.ssb.gov.in) पर नजर बनाकर रखें।
विस्तृत नोटिस में होंगी ये सभी जानकारियां
एसएसबी कांस्टेबल जीडी स्पोर्ट्स कोटा रिक्तियों से संबंधित आधिकारिक महत्वपूर्ण सूचना एसएसबी की मुख्य वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। एसएसबी कांस्टेबल जीडी स्पोर्ट्स कोटा अधिसूचना 2026 का विस्तृत पीडीएफ (आधिकारिक विज्ञापन) शीघ्र ही प्रकाशित होने की उम्मीद है। इस विज्ञापन में खेलवार रिक्तियों का वितरण, पात्रता मानदंड, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और शारीरिक मानकों से संबंधित संपूर्ण जानकारी होगी।